लुधियाना | ताजपुर रोड जगदीशपुरा इलाके में लोगों ने गलियों में लाइटें चुराने वाले बदमाश को पकड़ लिया। चोर को जब पकड़ा तो उसने अचानक से लोगों पर फायरिंग कर दी। बदमाश ने दो गोलियां चलाई। एक गोली मोहल्ला निवासी एक व्यक्ति को छूकर निकल गई, जबकि दूसरे गोली एक युवक के पेट के आर-पार हो गई। उक्त युवक का प्राइवेट अस्पताल में उपचार चल रहा है। घटना की सीसीटीवी भी सामने आई है। जानकारी के मुताबिक ताजपुर रोड नजदीक शनि मंदिर में जगदीशपुरा इलाके में कुछ दिनों से गलियों से लाइटों की लड़ियां चोरी हो रही थी। घरों के बाहर लगी कई लोगों की लाइटें कट भी गई थी। चोर से परेशान लोगों ने इलाके में सीसीटीवी कैमरे चेक किए। इसके बाद आज सुबह कुछ लोगों ने सीसीटीवी कैमरे में दिखा व्यक्ति अचानक गली में घुमता देख लिया। उस व्यक्ति को जैसे ही लोगों ने पकड़ा तो उस ने अचानक से हाथ में पकड़े थेले से फायर कर दिया। गोली प्रिंस नाम के युवक के पेट पर लगी।
In-Ludhiana-A-Miscreant-Who-Came-To-Steal-The-Street-Light-Opened-Fire-The-Bullet-Pierced-The-Stomach-Of-The-Youngest-Man