September 10, 2026 07:09:29
गोल्डन टेंपल में लड़की का सुसाइड:उम्र 25 साल, सातवीं मंजिल से लगाई छलांग, Cctv फुटेज से पड़ताल

गोल्डन टेंपल में लड़की का सुसाइड:उम्र 25 साल, सातवीं मंजिल से लगाई छलांग, Cctv फुटेज से पड़ताल

Nov7,2024 | Enews Team | Amritsar

अमृतसर |  गोल्डन टेंपल परिसर में स्थित बाबा अटल राय जी गुरुद्वारा साहिब की 7वीं मंजिल से लड़की ने छलांग लगा दी। लड़की सिर के बल नीचे गिरी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।आज सुबह एक लड़की स्वर्ण मंदिर में माथा टेकने आई थी। उसने माथा टेका या नहीं, यह तो पता नहीं चल पाया है, लेकिन इसके बाद सुबह करीब 9.30 बजे वह इसी परिसर में स्थित गुरुद्वारा बाबा अटल राय जी की 7वीं मंजिल पर चढ़ गई। जहां से उसने छलांग लगा दी। कूदने के बाद जैसे ही लड़की नीचे गिरी तो वह खून से लथपथ थी।

गोल्डन टेंपल के मैनेजर विक्रम सिंह ने जानकारी देते हुए बताया की लड़की की उम्र करीब 25 साल है। वह आज सुबह 9.30 बजे माथा टेकने आई थी। इसके बाद उसने गुरुद्वारा बाबा अटल राय साहिब की 7वीं मंजिल से छलांग लगा दी।सचखंड श्री हरमंदिर साहिब के अंदर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच की जाएगी और पता लगाया जाएगा कि वह अकेली आई थी या उसके साथ कोई और भी था। यह लड़की कौन है और कहां से आई है, इसका पता नहीं चल पाया है।लड़की की मौत की जानकारी मिलने के बाद शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सदस्यों की ओर से पुलिस को सूचना दी गई। जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच महिला के शव की जांच की ओर उसे कब्जे में ले लिया। पुलिस के मुताबिक महिला की पहचान नहीं हो पाई है। वो कहां से आई थी और अकेली थी या उसके साथ कोई था। इसकी अभी जानकारी नहीं मिली है।फिलहाल शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है और उसके बाद उसे शिनाख्त के लिए मॉर्च्युरी में रखा जाएगा। इस दौरान गोल्डन टेंपल के सीसीटीवी कैमरे तलाशे जाएंगे, ताकि महिला के बारे में अधिक जानकारी मिल सके।

Suicide-Of-A-Girl-In-Golden-Temple-Age-25-Years-Jumped-From-The-Seventh-Floor-Investigation-Through-Cctv-Footage

Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं