September 10, 2026 06:33:51
काराबारा रोड पर कबाड़ के गोदाम में लगी आग, लोगों ने भागकर बचाई जान, लाखों का नुकसान

काराबारा रोड पर कबाड़ के गोदाम में लगी आग, लोगों ने भागकर बचाई जान, लाखों का नुकसान

Nov9,2024 | Enews Team | Ludhiana

लुधियाना। काराबारा रोड पर एक कबाड़ के गोदाम में भीषण आग लग गई। आग किन कारणों से लगी, इसका पता नहीं चल सका है। आग के चपेट में लाखों रुपए का कबाड़ और रद्दी आ गई। लोगों ने खुद आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन आग बढ़ती देख तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचित किया। करीब 1 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। कबाड़ गोदाम के मालिक शंकर प्रसाद ने कहा कि आज वह अपनी झुग्गी में लेटे थे। तभी बाहर शोर-शराबा मच गया। उन्होंने देखा कि गोदाम वाले प्लाट में आग लगी हुई थी। काम करने वाले कर्मचारियों ने भाग कर जान बचाई। करीब 15 लाख रुपए का कबाड़ और रद्दी राख हो गई। कबाड़ में ज्यादातर सेब पैक करने वाली पेटियां जली है। घटना स्थल नजदीक कई झुग्गियों के लोगों को भी बाहर निकाला गया। फिलहाल आग पर कंट्रोल कर लिया गया है। उधर, दमकल विभाग के अधिकारी विजय ने कहा कि आग पर काबू पा लिया गया है। आग काफी फैली हुई थी। कबाड़ और रद्दी के कारण आग लगातार बढ़ रही थी। करीब 3.30 बजे आग लगने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंच करीब 1 घंटे में आग बुझा दी गई। आग लगने से किसी तरह का कोई जानी नुकसान नहीं हुआ।

Fire-Broke-Out-In-A-Scrap-Warehouse-On-Karabara-Road-People-Saved-Their-Lives-By-Running-Away-Loss-Worth-Lakhs

Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं