लुधियाना। गुरु नानक पब्लिक स्कूल माडल टाउन की महिला टीचर से हीरो बेकरी चौक में बाइक सवार दो युवकों द्वारा चेन झपटमारी करने का मामला सामने आया है। स्कूल जाते समय सरेआम बीच चौक पर बाइक सवार दो बदमाशों ने उसके गले में पहनी सोने की चैन छीन ली। नवजोत कौर ने कहा कि वह गुरु नानक पब्लिक स्कूल माडल टाउन में टीचर है। सुबह वह स्कूटी पर स्कूल जा रही थी। हीरो बेकरी चौक पर रेड लाइट होने के कारण वह रुक गई। तभी उसके पीछे से एक युवक पैदल आया। अचानक उसने उसके गले में पहनी सोने की चैन झपट ली। बदमाश का एक साथी रेड लाइट में ही रॉन्ग साइड बाइक स्टार्ट करके खड़ा था। जब तक वह शोर मचाती तब तक बदमाश दोनों बदमाश फरार हो गए। नवजोत के मुताबिक उसकी चेन करीब 3 तोले की थी। फिलहाल उसे मौके से अभी लुटेरों की सिर्फ दो सीसीटीवी फोटो मिली है। थाना डिवीजन नंबर 5 की पुलिस मामले की जांच कर रही है। ASI गुरमेज लाल मामला की जांच कर रहे है।
Chain-Snatched-From-Female-Teacher-Of-Guru-Nanak-Public-School-In-Ludhiana-Incident-Happened-During-Red-Light-At-Hero-Bakery-Chowk