September 11, 2026 01:11:05
शादी में विदाई के दौरान की फायरिंग, दुल्हन के माथे में लगी गोली, भाई ने किया था फायर, इलाज के लिए लु

शादी में विदाई के दौरान की फायरिंग, दुल्हन के माथे में लगी गोली, भाई ने किया था फायर, इलाज के लिए लुधियाना रेफर

Nov11,2024 | Enews Team | Punjab

पंजाब। फिरोजपुर में शादी समारोह में विदाई के समय दुल्हन के माथे पर गोली लगने का मामला सामने आया है। गोली लगने से दुल्हन घायल हो गई है। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने तुरंत घायल दुल्हन को प्राइवेट अस्पताल पहुंचाया। उसकी हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने उसे लुधियाना के डीएमसी अस्पताल रेफर कर दिया। दुल्हन के सिर में गोली फंसी है। आज दोपहर उसका ऑपरेशन किया जा सकता है। दुल्हन का नाम बलजिंदर कौर है। घटना फाजिल्का-फिरोजपुर स्थित गांव खाईफेमीकी (हसन टुट) की है। रविवार शाम डोली विदाई के समय दुल्हन के भाई गुरप्रीत सिंह ने पिस्तौल से गोली दाग दी, जो दुल्हन के माथे पर लगी। दुल्हन बलजिंदर कौर बेहोश हो कर जमीन पर गिर पड़ी और खून से लथपथ हो गई। सूचना मिलते ही मौके पर डीएसपी सुखविंदर सिंह पुलिस पार्टी संग पहुंच गए और जांच शुरू कर दी।

भाई और पैलेस मालिक पर FIR

इस मामले में पुलिस ने घायल लड़की के भाई गुरप्रीत सिंह और पैलेस के मालिक अशोक कुमार के खिलाफ मामला किया दर्ज कर लिया है। बताया जा रहा है कि दुल्हन बलजिंदर कौर की जब विदाई हो रही थी, तो उसके सगे भाई गुरप्रीत सिंह ने अपनी बहन को गले लगाकर अपने पिस्टल से फ़ायर किया। जिससे उसकी बहन बलजिंदर कौर के माथे पर गोली लग गई। खुशियों का माहौल गम में बदल गया।

Firing-During-Farewell-Ceremony-Bride-Was-Shot-In-The-Forehead-Brother-Had-Opened-Fire-Referred-To-Ludhiana-For-Treatment

Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं