September 10, 2026 06:57:18
लुधियाना के प्राइवेट स्कूल बाहर गुंडागर्दी, सरेआम पीटे स्टूडेंट्स, वीडियो हुई वायरल

लुधियाना के प्राइवेट स्कूल बाहर गुंडागर्दी, सरेआम पीटे स्टूडेंट्स, वीडियो हुई वायरल

Nov14,2024 | Enews Team | Ludhiana

लुधियाना। दुगरी के बसंत एवेन्यू में एक स्कूल के बाहर खड़े बच्चों के बीच झड़प का वीडियो सामने आया। स्कूली बच्चों में हुई झड़प की सूचना पुलिस को दे दी गई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि काफी मात्रा में स्कूल ड्रेस पहने लड़के-लड़कियां खड़े हैं। इस दौरान एक्टिवा और बाइक पर सवार कुछ युवक आते हैं और स्कूल के बच्चे पर हमला कर देते है। युवक को पीटता देख उसके स्कूल के दोस्त भी आ जाते हैं। इसके बाद हमलावरों के साथ युवकों का विवाद बढ़ जाता है। जब युवक के दोस्त बीच-बचाव के दौरान हमला करने लगते हैं, तो हमलावर शांत हो जाते हैं और वहां पर दोनों पक्ष आराम से बात करने लगते हैं। इस दौरान घटना की सूचना मिलते ही महिला टीचर भी सिक्योरिटी गार्ड के साथ मौके पर पहुंच जाती हैं और बच्चों को अंदर जाने के लिए कहने लगती है।

एडीसीपी ने दिए जांच के आदेश

इस मामले को लेकर एडीसीपी शुभम अग्रवाल ने कहा कि उन्हें यह वीडियो सोशल मीडिया पर मिला है। उन्होंने कहा कि मामले की जांच कर की जा रही है। उन्होंने कहा कि थाना प्रभारी को मामले की जांच के लिए आदेश दे दिए गए है। उन्होंने कहा कि जल्द ही हमलावरों की पहचान करके बनती कार्रवाई की जाएगी।

Hooliganism-Outside-Ludhianas-Private-School-Students-Beaten-In-Public-Video-Goes-Viral

Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं