September 11, 2026 01:41:18
पंजाब में ओवरलोड ट्रक ने कार चपेट में ली, महिला समेत 3 की मौत, 4 जख्मी, अस्पताल में भर्ती मां का पता

पंजाब में ओवरलोड ट्रक ने कार चपेट में ली, महिला समेत 3 की मौत, 4 जख्मी, अस्पताल में भर्ती मां का पता लेने जा रहे थे

Nov18,2024 | Enews Team | Punjab

पंजाब। जालंधर में होटर रणवीर क्लासिक के पास एक भीषण सड़क हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई और 4 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में एक बच्चा भी शामिल हैं। घटना स्थल पर जांच के लिए पुलिस पार्टी पहुंच गई है। हादसा इतना जबरदस्त था कि पूरी गाड़ी के परखच्चे उड़ गए। कार में दो पुरुष, दो बच्चे और तीन महिलाएं सवार थीं। थाना 8 के एसएचओ गुरमुख सिंह ने कहा कि मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। कार को काट कर मृतकों के शव बाहर निकाले गए। घटना स्थल पर जांच के लिए थाना डिवीजन नंबर-8 और एसएसएफ की टीम पहुंच गई थी। पूरा परिवार लुधियाना की ओर जा रहा था। जहां डीएसपी अस्पताल में मृतक व्यक्ति की मां भर्ती थी।

अमृतसर की ओर से आ रही थी गाड़ी

जानकारी के अनुसार, यह हादसा दो गाड़ियों और एक ट्रक के बीच हुआ है। आरोपी ट्रक चालक ट्रक मौके पर छोड़कर फरार हो गया था। सभी वाहन अमृतसर की ओर से आ रहे थे। टक्कर होने के बाद ट्रक दूसरी लेन पर जाकर पलट गया। हादसे के तुरंत बाद मौके पर मौजूद राहगीरों ने किसी तरह सभी को कार से बाहर निकालना शुरू किया और अस्पताल पहुंचाने का काम शुरू किया। मगर दो लोगों को कार काट कर बाहर निकाला गया। घटना स्थल पर पहुंचे एएसआई सतपाल ने कहा कि, एक बच्चे और एक महिला को सही सलामत अस्पताल पहुंचा दिया गया था। बच्चे का हाथ टूट गया था और महिला को चोटें आई थी। पुलिस के अनुसार कार में करीब 6 से सात लोग सवार थे। बता दें कि जख्मियों को पुलिस द्वारा हाईवे पर स्थित निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। वहीं, मृतकों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।

Overloaded-Truck-Hits-Car-In-Punjab-3-Including-Woman-Killed-4-Injured-Were-Going-To-Get-Address-Of-Hospitalized-Mother



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं