September 10, 2026 00:28:00
जगराओं में कारोबारी से मांगी 3 करोड़ की फिरौती:स्कूटी सवार ने घर में फेंकी चिट्ठी, गली की स्ट्रीट लाइ

जगराओं में कारोबारी से मांगी 3 करोड़ की फिरौती:स्कूटी सवार ने घर में फेंकी चिट्ठी, गली की स्ट्रीट लाइट को किया था बंद

Nov19,2024 | Enews Team | Ludhiana

पंजाब। जगराओं में एक कारोबारी से फिरौती मांगने का मामला सामने आया है। शहर के पॉश एरिया शास्त्री नगर में रहने वाले नामी परिवार से 3 करोड़ की फिरौती मांगी गई है। पीड़ित परिवार के जगराओं के नजदीकी गांवों में दो से तीन शेलर हैं। वहीं अनाज मंडी में एक आढ़त की दुकान भी बताई जा रही है।

यह पूरा मामला पुलिस के उच्च अधिकारियों समेत सीआईए स्टाफ की टीम के संज्ञान में है। जिसके चलते इस गंभीर मामले की जांच जगराओं के सीआईए स्टाफ के इंचार्ज इंस्पेक्टर किक्कर सिंह को सौंप दी गई है। इंस्पेक्टर किक्कर सिंह अपनी स्टाफ की टीम के साथ शास्त्री नगर और डिस्पोजल रोड के आसपास के क्षेत्र के सीसीटीवी कैमरे खंगालने में लगे हुए हैं। घने कोहरे के कारण आरोपी का कोई सुराग पुलिस के हाथ नहीं लगा है। 

जानकारी के मुताबिक शास्त्री नगर में रहने वाले नामी परिवार के घर पर स्कूटी सवार किसी अनजान व्यक्ति ने एक चिट्ठी लिखकर फिरौती की मांग की है। घर में चिट्ठी फेंकने आया नौजवान सफेद रंग की स्कूटी पर सवार था और उसका मुंह बंधा हुआ था। इतना ही नहीं गली में घुसते ही स्कूटी सवार नौजवान ने कोहरे का फायदा उठाने के साथ-साथ पहले गली में रात के समय जल रही दोनों स्ट्रीट लाइट को बंद कर दिया। उसके बाद उसने दीवार के ऊपर से चिट्ठी घर के अंदर फेंकी। परिवार के लोगों की ओर से जैसे ही चिट्ठी को पढ़ा तो उनके पैरों के नीचे से जमीन खिसक गई।

डीएसपी बोले- उनकी संज्ञान में नहीं है मामला

पीड़ित परिवार के सदस्यों ने सारे मामले की जानकारी देहात पुलिस को दी। जिसके बाद सीआईए स्टाफ को इस मामले की जांच के लिए आदेश जारी हुए। पीड़ित परिवार दो बार डीएसपी से भी मिल चुका है। जिन्होंने परिवार को सुरक्षा का भरोसा दिया है। उक्त मामले सबंधी बात करते हुए डीएसपी डी गुरु इकबाल सिंह ने कहा कि मामला उनके ध्यान में ही नहीं है। वह इस संबंधी पता करवाते है।

मामले की जांच में जुटी सीआईए टीम

वहीं सीआईए स्टाफ के इंचार्ज इंस्पेक्टर किक्कर सिंह ने बताया कि वो सीसीटीवी कैमरे खंगालने में लगे है। उन्होंने कहा कि चिट्ठी फेंकने वाले का मुंह बंधा था और रात को घनी धुंध के चलते उसका चेहरा नहीं दिखाई दे रहा। इस संबंधी एफआईआर दर्ज होने के बारे में सीआईए स्टाफ के इंचार्ज इंस्पेक्टर किक्कर सिंह ने कहा कि इस बारे में सिटी थाने के एसएचओ अमृतपाल ही बता सकते है। वह तो अकेली जांच ही कर रहे हैं। खबर लिखे जाने तक पुलिस ने मामला दर्ज नहीं किया है।

Ransom-Of-Rs-3-Crore-Demanded-From-Businessman-In-Jagraon-Scooty-Rider-Threw-A-Letter-In-The-House-Had-Switched-Off-The-Street-Light



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं


Copyright E News Punjab | 2026