September 10, 2026 07:14:46
खेलते हुए डेढ़ साल की बच्ची पर गिरा लोहे का दरवाज़ा, हुई मौत, दादी के पास रहती थी

खेलते हुए डेढ़ साल की बच्ची पर गिरा लोहे का दरवाज़ा, हुई मौत, दादी के पास रहती थी

Nov20,2024 | Enews Team | Ludhiana

लुधियाना। लोहे के भारी दरवाजे के नीचे दबने से डेढ़ साल की बच्ची की मौत हो गई। हादसे के वक्त बच्ची अपने घर के अंदर खेल रही थी। यह घटना घर में लगे CCTV कैमरे में भी कैद हो गई। मृतक बच्ची की पहचान बाणी कौर के रूप में हुई है। उसके पिता दर्शन सिंह अमेरिका में रहते हैं। बच्ची अपनी दादी गुरदेव कौर के पास रहती थी। ये घटना माछीवाड़ा के गांव हयातपुर में सामने आई। बच्ची की दादी गुरदेव कौर ने बताया कि उनके घर में कंस्ट्रक्शन का काम चल रहा है। टाइलें लगाई जा रही हैं। जिसके चलते दरवाजे खोलकर रखे थे। एक लोहे का दरवाजा आंगन में रखा हुआ था। बच्ची आंगन में खेलते-खेलते दरवाजे के ऊपर चढ़ने लगी। इस बीच दरवाजा उसके ऊपर गिर गया। बच्ची की चीखें सुनने के बाद काम कर रहा मिस्त्री उसे तुरंत पास के अस्पताल ले आया, लेकिन यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। गुरदेव कौर ने बताया कि बेटे दर्शन सिंह की शादी करीब 3 साल पहले हुई थी। शादी के बाद बहू ने बच्ची को जन्म लिया, लेकिन अनबन के चलते बहू और बेटे का तलाक हो गया। बच्ची को उसके बेटे ने अपने पास रखा था। कुछ समय पहले उसका बेटा रोजगार की तलाश के लिए अमेरिका चला गया था। जिस कारण बच्ची की परवरिश वे करती थीं।

An-Iron-Door-Fell-On-A-One-And-A-Half-Year-Old-Girl-While-She-Was-Playing-She-Died-She-Lived-With-Her-Grandmother

Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं