September 10, 2026 06:46:24
पंजाब में सातवीं की छात्रा ने किया सुसाइड, स्कूल से लौटते ही लगा ली फांसी, मां घर लौटी तो कमरे में ल

पंजाब में सातवीं की छात्रा ने किया सुसाइड, स्कूल से लौटते ही लगा ली फांसी, मां घर लौटी तो कमरे में लटकी मिली

Nov27,2024 | Enews Team | Punjab

पंजाब। जालंधर में पॉश इलाके मॉडल टाउन से सटे आबादपुर में 14 वर्षीय नाबालिग लड़की ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। लड़की 7वीं कक्षा की छात्रा थी, जिसका शव उसके कमरे में फंदे से लटका मिला। थाना डिवीजन नंबर-6 (मॉडल टाउन) की पुलिस ने लड़की के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। लड़की का पोस्टमार्टम आज करवाया जाएगा, जिसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। घटना का पता तब चला जब लड़की की मां घर लौटी और उसने अपनी बेटी को फंदे से लटका देखा। 

थाना डिवीजन नंबर-6 के एसएचओ साहिल चौधरी ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि आबादपुरा में एक नाबालिग ने अपने घर में फांसी लगा ली है। जिसके बाद वह पुलिस पार्टी के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया। मृतका की पहचान दयावंती पुत्री संतु राम के रूप में हुई है। एसएचओ चौधरी ने बताया कि लड़की सरकारी स्कूल में पढ़ती है और मंगलवार को स्कूल से लौटने के बाद अपने कमरे में चली गई। शाम को जब उसकी मां घर आई और कमरे में गई तो बच्ची का शव फंदे पर झूल रहा था। फिलहाल परिजनों ने अभी तक कोई बयान नहीं दिया है, जब परिजन बयान देंगे तो उसके अनुसार उचित कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल वह अपने तौर पर मामले की जांच में जुटे हुए हैं।

In-Punjab-A-Seventh-Grader-Student-Committed-Suicide-Hanged-Herself-As-Soon-As-She-Returned-From-School-When-Her-Mother-Returned-Home-She-Was-Found-Hanging-In-The-Room

Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं