September 10, 2026 03:59:36
श्मशान घाट में ताया की अस्थियां लेने गए युवक की गोली मारकर हत्या, शॉल और मंकी कैप लगाए बैठे थे शूटर

श्मशान घाट में ताया की अस्थियां लेने गए युवक की गोली मारकर हत्या, शॉल और मंकी कैप लगाए बैठे थे शूटर

Nov29,2024 | Enews Team | Punjab

पंजाब। पटियाला में श्मशान घाट पर अस्थियां लेने आए एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान पटियाला निवासी नवनीत सिंह के रूप में हुई है। सभी हमलावर श्मशान घाट के अंदर घात लगाकर बैठे थे। आरोपियों ने ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं और फिर वहां से फरार हो गए। हमलावरों की संख्या 2 बताई जा रही है। फिलहाल यह पता नहीं चल पाया है कि हत्या क्यों की गई और नवनीत की किसी से क्या दुश्मनी थी। हत्या के बाद पूरा परिवार गमगीन है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, फोरेंसिक टीमें जांच के लिए घटनास्थल पर पहुंचीं। फिलहाल पुलिस मामले को व्यवसाय से जुड़े विवाद के तौर पर देख रही है। नवनीत के ताया की पिछले दिन मौत हो गई थी। उनका अंतिम संस्कार किया गया था। नवनीत अपने परिवार के अन्य सदस्यों के साथ उनकी अस्थियां लेने श्मशान घाट पहुंचा था। आरोपी पहले से ही घात लगाए बैठे थे। जिसके बाद आरोपियों ने फायरिंग कर दी।

आरोपी शॉल और मंकी कैप पहनकर आए थे

आरोपियों ने शॉल लिया था और मंकी कैप पहनी हुई थी। आरोपियों द्वारा चलाई गई तीन गोलियां नवनीत को लगीं। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। यह घटना घनौरी गेट श्मशान घाट के पास हुई। जो नहर के किनारे वाली सड़क है। घटना के बाद आरोपी हाईवे की तरफ भाग गए। फिलहाल प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक आरोपियों ने चंद मिनटों में ही वारदात को अंजाम दे दिया। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

A-Young-Man-Who-Went-To-The-Crematorium-To-Collect-His-Uncles-Ashes-Was-Shot-Dead-The-Shooter-Was-Sitting-Wearing-A-Shawl-And-Monkey-Cap

Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

Copyright E News Punjab | 2026