लुधियाना। बुड्ढा नाला प्रकरण को लेकर किए जा रहे प्रदर्शन के दौरान पुलिस प्रशासन ने देर शाम हिरासत में लिए गए सभी प्रदर्शनकारियों को रिहा कर दिया है। एडीसी अमरजीत बैंस प्रदर्शनकारियों के बीच पहुंचे और कार्रवाई किए जाने का भरोसा दिलाया। उन्होंने सात दिन में नाले में फैल रही गंदगी के मामले में एक्शन लेने का आश्वासन दिया है। काला पानी द मोर्चा के मुखी लक्खा सिधाना को भी छोड़ने का किया ऐलान किया गया। लेकिन प्रदर्शनकारियों ने कहा कि वह प्रदर्शन खत्म कर रहे हैं, लेकिन लक्खा सिधाना को मौके पर लाया जाए। अब लक्खा के आने के बाद ही वह घर जाएंगे। बता दें कि दोपहर बुड्ढा नाला की ओर बढ़ रहे लोगों को फिरोजपुर हाईवे पर पंजाब एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी के बाहर रोक लिया गया। प्रदर्शनकारियों से वार्ता करने के लिए सिविल प्रशासन के कई अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए हैं। पुलिस द्वारा प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिए जाने के बाद अन्य प्रदर्शनकारियों ने लुधियाना-फिरोजपुर हाईवे पर जाम लगा दिया है। जहां जहां प्रदर्शनकारी मौजूद है, वहां पर पुलिस प्रशासन ने जैमर लगा दिए हैं, ताकि मोबाइल नेटवर्क ना चल सके।
Protest-Over-Budhe-Nalla-Ends-Administration-Asks-For-7-Days-Time-Protesters-Will-Go-Home-After-Arrival-Of-Lakhe