September 10, 2026 03:44:40
कौन हैं नारायण सिंह, जिसने पूर्व डिप्टी-cm पर हमला किया:1984 में पाकिस्तान से खालिस्तानियों से जुड़ा

कौन हैं नारायण सिंह, जिसने पूर्व डिप्टी-cm पर हमला किया:1984 में पाकिस्तान से खालिस्तानियों से जुड़ा; पूर्व Cm के हत्यारों को जेल से भगाया; Uapa का आरोपी

Dec4,2024 | Enews Team | Punjab

पंजाब। पंजाब के पूर्व डिप्टी CM सुखबीर सिंह बादल पर बुधवार को गोल्डन टेंपल के गेट पर फायरिंग की गई। हालांकि, वे बाल-बाल बच गए। फायरिंग करने वाला आरोपी गुरदासपुर जिले के डेरा बाबा नानक का रहने वाला नारायण सिंह चौड़ा है। वह आतंकियों के साथ जेल काट चुका है और खुद भी आतंकी गतिविधियों में शामिल रहा है। फिलहाल वह खालिस्तानी आतंकवादी संगठन बब्बर खालसा से जुड़ा हुआ है। पुलिस ने उसका फोन जब्त कर लिया है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक उसके फोन से कुछ संदिग्ध नंबर मिले हैं। नारायण सिंह चौड़ा पंजाब में आतंकवाद के समय से ही काफी एक्टिव था। वह साल 1984 में पाकिस्तान गया था। वहां पर उसकी मुलाकात कई आतंकी संगठनों से हुई और उसने आतंकवाद के शुरुआती चरण के दौरान पंजाब में हथियारों व विस्फोटकों की बड़ी खेप की तस्करी शुरू कर दी।

उस दौरान पंजाब में हुई आतंकी गतिविधियों में नारायण सिंह की अहम भूमिका रही। उसने पाकिस्तान में रहते हुए गुरिल्ला वॉर और देशद्रोही साहित्य पर किताब लिखी थी।

2010 में UAPA का केस दर्ज हुआ

उसके खिलाफ 8 मई 2010 को अमृतसर के सिविल लाइंस थाने में विस्फोटक अधिनियम के तहत करीब एक दर्जन मामले दर्ज किए गए थे। वह अमृतसर, तरनतारन और रोपड़ जिले में गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम (UAPA) का आरोप है। अमृतसर की कोर्ट से वह विस्फोटक अधिनियम के एक मामले में बरी भी हो चुका है।

साल 2013 में गिरफ्तार हुआ

चौड़ा को 28 फरवरी 2013 को तरनतारन के जलालाबाद गांव से गिरफ्तार किया गया था। उसी दिन सुखदेव सिंह और गुरिंदर सिंह को पंडोरी गांव से गिरफ्तार किया गया। तीनों से पूछताछ के बाद पुलिस ने मोहाली जिले के कुराली गांव में छापा मारा था। वहां से पुलिस को RDX और हथियारों का जखीरा बरामद हुआ था। जिसके बाद वह जमानत पर बाहर आ गया था।

Who-Is-Narayan-Singh-Who-Attacked-Former-Deputy-Cm-Joined-Khalistanis-From-Pakistan-In-1984-Escaped-Former-Cm-S-Killers-From-Jail-Accused-Under-Uapa



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं


Copyright E News Punjab | 2026