September 11, 2026 08:48:19
लुधियाना में जागो समारोह में हुई फायरिंग, पड़ोसी ने चलाई गोली,दूल्हे का चचेरा भाई घायल,लाइसेंसी पिस्

लुधियाना में जागो समारोह में हुई फायरिंग, पड़ोसी ने चलाई गोली,दूल्हे का चचेरा भाई घायल,लाइसेंसी पिस्तौल से हुए फायर

Dec4,2024 | Enews Team | Ludhiana

लुधियाना। लुधियाना में कोट गंगू राय गांव में जश्न के तौर पर आयोजित ‘जागो’ समारोह में बीती रात को पड़ोसी ने फायरिंग कर दी। गोलियां लगने से दूल्हे का चचेरा भाई घायल हो गया। एक गोली पीड़ित के माथे को छू कर निकल गई, जबकि दो गोलियां उसके बाएं हाथ में लगी। शादी से पहले आयोजित कार्यक्रम में आमंत्रित आरोपी ने गोली चलाने से पहले जश्न में गोली चलाई थी। फायरिंग करने वाले की दूल्हे के चाचा मनदीप सिंह से जमीन के एक टुकड़े को लेकर पुरानी रंजिश भी है। घटना के तुरंत बाद कूमकलां पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी जगदीश सिंह (70) निवासी गांव कोट गंगू राय को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से लाइसेंसी .32 बोर की पिस्तौल बरामद की। घटना के बाद पीड़ित मनदीप सिंह (38) को दोराहा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत स्थिर बताई गई है।

आरोपी ने नशे में धुत होकर पहले किए हवा में 3 फायर

कूम कलां थाने के अतिरिक्त एसएचओ सब-इंस्पेक्टर जसपाल सिंह ने बताया कि मनदीप सिंह ने अपने बयान में कहा है कि उसके चचेरे भाई गुरमीत सिंह की शादी का जश्न चल रहा था। तभी उसके पड़ोसी जगदीश सिंह ने नशे में धुत होकर जश्न मनाने के लिए पिस्तौल से हवा में तीन गोलियां चलाईं। मनदीप सिंह ने बताया कि उसने बीच-बचाव कर उसे रोका। जगदीश समारोह छोड़कर पास के अपने घर की छत पर चला गया। आरोपी ने उसे गाली-गलौज करनी शुरू कर दी और उस पर गिलास फेंक दिया। उसने बताया कि आरोपी ने उसे जान से मारने की नीयत से 3 गोलियां चलाईं। एक गोली उसके माथे पर बाईं तरफ लगी, जबकि दो अन्य उसके बाएं हाथ में लगीं। उसे दोराहा अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है।

Firing-Took-Place-At-Jaago-Ceremony-In-Ludhiana-Neighbor-Opened-Fire-Grooms-Cousin-Injured-Fire-From-Licensed-Pistol



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं