September 11, 2026 08:21:40
करोड़ों की टैक्स चोरी को लेकर बीके हार्डवेयर पर जीएसटी की छापामारी

करोड़ों की टैक्स चोरी को लेकर बीके हार्डवेयर पर जीएसटी की छापामारी

Dec5,2024 | Yashpal Sharma | Ludhiana

करोड़ों रुपए की टैक्स चोरी को लेकर आज जीएसटी डिपार्टमेंट की ओर से साबुन बाजार स्थित बीके हार्डवेयर स्टोर पर छापामारी की गई । बताया जाता है कि इस छापामारी में बीके हार्डवेयर स्टोर से बड़ी मात्रा एक्सेस माल प्राप्त हुआ है, जिसे मौके पर बिल नहीं दिखाया गया। बताया जाता है कि बीके हार्डवेयर में किचन एप्लीकेंट्स  का बड़ा कारोबार किया जाता था, जिसमें उक्त शोरूम में एसी,चिमनी और किचन की कई तरह की एसेसरी उपलब्ध थी। बताया जाता है कि उक्त शोरूम के स्टॉक में किताबों से बाहर बड़ी मात्रा में सामान बरामद किया गया है और  इसमें  करोड़ों की टैक्स चोरी की शंका जताई जा रही है। जीएसटी की ओर से कंपनी के खातों का पूरा ब्यौरा जुटाया जा रहा है । यह कंपनी जिओ मार्ट डिजिटल पार्टनर भी है। भले ही यह स्टोर हार्डवेयर से संबंधित है लेकिन इसमें एसी, कूलर पंखे मिक्सी, गीजर, किचन, चिमनी सहित कई तरह का सामान रिटेल पर और ऑनलाइन बेचा जाता है जिसके चलते यह कंपनी जीएसटी के रडार पर आई है और स्टोर में एक्सेस मात्रा में पाए गए सामान के चलते स्टोर मालिक विशाल गुप्ता की भी मुश्किलें बढ़ती दिखाई दे रही है। जीएसटी डिपार्टमेंट की ओर से मौके पर लैपटॉप व लेखा जोखा रखने वाले अन्य इलेक्ट्रॉनिक समान को भी अपने कब्जे में ले लिया है।

Gst-Raid-On-Bk-Hardware-Regarding-Tax-Evasion-Worth-Crores

Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं