पंजाब। हरियाणा-पंजाब के शंभू बॉर्डर पर पिछले 10 महीनों से प्रदर्शन कर रहे किसानों ने एक बार फिर दिल्ली कूच का ऐलान कियाहै। इसके लिए 14 दिसंबर का दिन तय किया है। इससे पहले किसान 2 बार दिल्ली के लिए रवाना हुए, लेकिन हरियाणा पुलिस ने उन्हेंबॉर्डर से खदेड़ दिया। किसान आंदोलन से जुड़े फोटो-वीडियो अपने सोशल मीडिया अकाउंटों (X, फेसबुक और इंस्टाग्राम) पर शेयरकरते हैं। किसानों ने आरोप लगाया है कि अब उनके सोशल मीडिया पेज बंद किए जा रहे हैं। इसके साथ रीच भी घटा दी गई है।
किसान नेता तेजबीर सिंह ने कहा कि मंगलवार को वह अपने फेसबुक पेज पर पोस्ट डालने लगे तो वह अपलोड नहीं हुई। तब उन्हें पतालगा कि फेसबुक पेज बंद हो गया है। इसके साथ भारतीय किसान यूनियन शहीद भगत सिंह का पेज बंद हुआ है। केंद्र सरकार ही सबकर रही है। मंगलवार को ही लोगों को कहा था कि वह किसानों के समर्थन में सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करें।
हरियाणा पुलिस ने शेड पर लगाए लोहे के एंगल
दूसरी तरफ किसानों के पंडाल से करीब 500 मीटर की दूरी पर पुल पर बनाए गए शेड को हरियाणा पुलिस मजबूत कर रही है। छत केऊपर लोहे के एंगल लगाए गए हैं। ताकि कोई ऊपर न चढ़ पाए। इसी जगह से 8 दिसंबर को पुलिस ने किसानों पर पहले फूलों कीबारिश और बाद में आंसू गैस के गोले छोड़े थे।
कमेटी ने अंतरिम रिपोर्ट में कहा-बैठकों में किसान नेता नहीं आए
शंभू बॉर्डर के हालात और किसानों की मांगों का समाधान निकालने के लिए बनाई गई साई पावर्ड कमेटी ने सुप्रीम कोर्ट में अंतरिम रिपोर्टसौंप दी है। अभी फाइनल रिपोर्ट बाकी है।
रिपोर्ट में किसान को लेकर जानकारी दी गई है। इसके अनुसार, कमेटी ने किसान नेताओं को कई बार बुलाया, पर वे नहीं आए। 11-12 सितंबर को चंडीगढ़ में पंजाब व हरियाणा के मुख्य सचिव और डीजीपी की बैठक बुलाई।
इसमें सुझाव दिया गया कि संयुक्त किसान मोर्चा (गैर-राजनीतिक) के को-ऑर्डिनेटर जगजीत सिंह डल्लेवाल और किसान मजदूर मोर्चाके महासचिव सरवन सिंह पंधेर को बैठक के लिए बुलाया जाए। दोनों से अनुरोध किया गया कि बैठक के लिए सुविधाजनक तारीखऔर समय बताएं, पर कोई प्रतिक्रिया नहीं आई। 18 अक्टूबर को हरियाणा निवास में बैठक बुलाने का निमंत्रण भेजा गया। किसाननेताओं ने समिति के साथ चर्चा के लिए आने में असमर्थता व्यक्त की।
Digital-Strike-On-Agitating-Farmers-Farmers-Said-Social-Media-Pages-Are-Being-Closed-Haryana-Police-Imposed-Iron-Angles