September 10, 2026 07:13:11
लुधियाना में मालकिन के जेवर लेकर भागा नौकर:एक दिन पहले बुजुर्ग महिला ने काम पर रखा, साथियों को बुलाक

लुधियाना में मालकिन के जेवर लेकर भागा नौकर:एक दिन पहले बुजुर्ग महिला ने काम पर रखा, साथियों को बुलाकर की चोरी

Dec16,2024 | Enews Team | Ludhiana

लुधियाना  | 1 दिन पहले घर पर रखे नेपाली नौकर ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर एक घर में चोरी की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश ने घर की मालकिन बुजुर्ग महिला को संदिग्ध परिस्थितियों में बेसुध करके इस घटना को अंजाम दिया है। फिलहाल पुलिस सीसीटीवी के आधार पर मामले की जांच में जुटी है।बुजुर्ग महिला के दामाद अमरिंदर सिंह ने पुलिस को जानकारी देते हुए कहा कि उन्होंने वारदात से एक दिन पहले ही आरोपी सूरज निवासी जिला दोटी नेपाल को काम पर रखा था। उसने अपने दो साथियों को बुलाकर उनकी बुजुर्ग सास लखविंदर कौर (75) को खाने में या कुछ पदार्थ सुघा कर बेसुध कर दिया। इसके बाद बदमाश ने घर से सोने के गहने और नकदी चोरी कर ली।

जानकारी अनुसार नेपाली नौकर की पुलिस वेरिफिकेशन अभी हुई नहीं थी। महिला के साथ वह उसकी रिश्तेदारी में फरीदकोट गया था। इसके बाद जब वापस घर लौटी तो उसने अपने दो साथियों को बुलाकर उसे बेसुध करके घर में चोरी की घटना को अंजाम दिया।

बदमाश घर से क्या-क्या सामान ले गए है, इस बारे अभी कुछ पता नहीं चला। शहीद भगत सिंह चौकी इंचार्ज रविंदर कुमार ने बताया कि हम इस मामले की जांच कर रहे है। उन्होंने कहा कि जल्द आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।

Servant-Ran-Away-With-Mistress-Sjewelery-In-Ludhiana-A-Day-Before-An-Elderly-Woman-Hired-Her-Called-Her-Friends-And-Stole-It

Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं