September 11, 2026 07:30:58
जॉर्जिया के रेस्टोरंट में खन्ना के युवक की मौत:6 महीने पहले गया था विदेश, जन्मदिन से पहले फोन पर की

जॉर्जिया के रेस्टोरंट में खन्ना के युवक की मौत:6 महीने पहले गया था विदेश, जन्मदिन से पहले फोन पर की मां से बात

Dec17,2024 | Enews Team | Khanna

जॉर्जिया के एक भारतीय रेस्टोरेंट में 11 भारतीय नागरिकों समेत 12 लोगों की संदिग्ध हालातों में मौत हो गई। मृतकों में एक जॉर्जियाई नागरिक शामिल है। खबर है कि सभी शव रेस्टोरेंट के उस कमरे में मिले जहां कर्मचारी सोते थे।

आधिकारिक रिपोर्ट के मुताबिक, मरने वालों में रेस्टोरेंट स्टाफ मेंबर हैं। मृतकों के शरीर पर कोई चोट का निशान नहीं है, जिससे पता चल रहा है कि उनकी मौत किसी दुर्घटना की वजह से हुई है। शुरुआती जांच में मौत की वजह बंद कमरे में लाइट न होने पर जनरेटर का इस्तेमाल बताया जा रहा है। मृतकों में एक पंजाब के जिला लुधियाना के शहर खन्ना का रहने वाला समीर कुमार (26) भी है।  

समीर खन्ना की बिलां वाली छप्पड़ी का रहने वाला है। वह करीब 6 महीने पहले जॉर्जिया गया था। वहां टिक्लिश राजधानी के इंडियन-अरबी रेस्टोरेंट हवेली में नौकरी कर रहा था। समीर के भाई गुरदीप कुमार ने बताया कि 14 दिसंबर को समीर का बर्थ डे था।

एक दिन पहले रात को अपनी माता संतोष कुमारी से फोन पर बात करने के बाद समीर सोने चला गया। इसके बाद परिवार वालों ने बहुत फोन किए, समीर का कोई रिप्लाई नहीं आया। उसके दोस्तों को फोन किए गए। उनका भी रिप्लाई नहीं आया। गुरदीप कुमार ने बताया कि उन्होंने अपने भाई का शव भारत लाने तथा घटना के बारे में सही जानकारी जानने के लिए इंडियन एंबेसी में फोन किए। वहां से उन्हें कोई मदद नहीं दी गई। न ही कोई संतुष्ट जनक जवाब मिला। सरकार का कोई नुमाइंदा, प्रशासन का कोई अधिकारी उनकी मदद नहीं कर रहा है। वे मुसीबत में हैं और उन्हें पता नहीं चल रहा कि कैसे वे अपने भाई का शव भारत लाएं।



Khanna-S-Youth-Dies-In-Georgia-Restaurant-Went-Abroad-6-Months-Ago-Talked-To-Mother-On-Phone-Before-Birthday



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं