लुधियाना। वॉर्ड नंबर 75 में भाजपा नेता गुरदीप सिंह नीटू और आम आदमी पार्टी के राजू बाबा में झड़प हो गई। इस दौरान दोनो में जमकर बहस भी हुई। राजू बाबा ने नीटु पर वोटरों को शराब बाटने के आरोप लगाए। जिसके बाद उन्होंने नीटु को एक दुकान में घेर लिया और पुलिस बुला ली। जिसके बाद मौक़े पर केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू और आप विधायक अशोक पराशर पहुंचे। बिट्टु ने आरोप लगाया की आप पार्टी के विधायक पप्पी की और से अपने समर्थकों के साथ मिलकर गुंडागर्दी की है। उन्होंने कहा के अगर उनकी गलती है तो पुलिस ऐक्शन ले। लेकिन गुंडागर्दी करने का क्या मतलब है। विवाद बढ़ने पर सीपी कुलदीप सिंह चहल मौक़े पर पहुंचे। जिन्होंने सभी को शांत किया और मामला दर्ज करने की करवाई शुरू कर दी है।
Clash-Between-Bjp-And-Aap-Leaders-In-Ward-75-Dispute-Over-Distribution-Of-Liquor-Minister-Bittu-And-Mla-Pappi-Reached-The-Spot