September 11, 2026 04:20:49
लुधियाना में प्रेमी का मर्डर, लड़की के रिश्तेदारों ने शादी के बहाने गुजरात से बुलाया, फिर हथियारों स

लुधियाना में प्रेमी का मर्डर, लड़की के रिश्तेदारों ने शादी के बहाने गुजरात से बुलाया, फिर हथियारों से वार कर की हत्या

Dec29,2024 | Enews Team | Ludhiana

लुधियाना। टिब्बा रोड पर न्यू पुनीत नगर में एक युवक का प्रेमिका के रिश्तेदारों से मर्डर कर डाला। हमलावरों द्वारा युवक को शादी कराने के बहाने गुजरात से लुधियाना बुलाया और फिर तेजधार हथियारों से वार कर उसकी हत्या कर डाली। गंभीर रुप से जख्मी युवक को आनन-फानन में निजी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उसकी हालत को देखते हुए परिजन उसे तुरंत पीजीआई ले गए, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान सचिन तिवारी के रूप में हुई है। सचिन तिवारी परिवार का इकलौता बेटा था। परिजनों के मुताबिक सचिन का किसी लड़की से प्रेम प्रसंग चल रहा था। पहले भी थाने में परिजनों के साथ मामला सुलझा लिया गया था। जिसके बाद सचिन लुधियाना छोड़कर गुजरात में नौकरी करने लगा, लेकिन वहां भी लड़की सचिन को फोन करती रही। घटना का एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें सचिन को गंभीर रूप से घायल देखा जा सकता है। थाना टिब्बा की पुलिस ने मामला दर्ज कर अनुज और बलजीत को गिरफ्तार कर लिया है।


बहाने से बुलाया लुधियाना

मृतक सचिन के चाचा राकेश ने बताया कि वह गांव में ही अपने भतीजे सचिन के लिए लड़की ढूंढ रहे थे। इसी बीच लुधियाना से लड़की और उसके परिजनों का फोन आया। उन्होंने उसे बहला-फुसलाकर लुधियाना बुला लिया। लुधियाना आने से पहले सचिन ने परिजनों से झूठ बोला कि उसे कुछ लोगों से कुछ सामान और पैसे लेने हैं। वह पैसे और सामान लेकर वापस लौटेगा।


सचिन की बेरहमी से पिटाई की

27 दिसंबर को अनुज यादव, बलजीत सिंह और उसके दो अन्य अज्ञात साथियों ने सचिन की बेरहमी से पिटाई की थी। सचिन पर तेजधार हथियारों से हमला किया गया था। खून से लथपथ हालत में सचिन कुछ भी बोलने की स्थिति में नहीं था। उसे पीजीआई ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई।

Lover-Murdered-In-Ludhiana-Girls-Relatives-Called-Her-From-Gujarat-On-The-Pretext-Of-Marriage-Then-Stabbed-Her-To-Death-With-Weapons



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं