पंजाब। पंजाब के सबसे बड़े वाटर पार्क में से एक जालंधर के वंडरलैंड को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। एक मीडिया संस्थान को भेजे गए पत्र में कहा गया है कि आज यानी 31 दिसंबर की रात को वंडरलैंड में होने वाली पार्टी में हम ब्लास्ट करेंगे। साथ ही लेटर में जालंधर प्रशासन को खुला चैलेंज किया गया है। हालांकि, इसे लेकर जालंधर देहात पुलिस के SSP हरकमलप्रीत सिंह खख ने कहा है कि यह सब बातें अफवाह हैं। ऐसा कुछ भी नहीं हुआ है। जबकि, वंडरलैंड में सुबह से ही पुलिस चेकिंग कर रही है, लेकिन कुछ हाथ नहीं लगा।
Threat-Of-Bomb-Blast-In-New-Year-Party-In-Punjab-Letter-In-Arabic-Language-Received-Written-God-Is-Great-Open-Challenge-Will-Cause-Blast