लुधियाना | बीती रात पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ द्वारा पंजाब एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी (पीएयू) के फुटबाल स्टेडियम में दिल लुमिनाटी टूर संपन्न हुआ। इस शो के दौरान लोगों ने नए साल का जश्न जमकर मनाया। दिलजीत दोसांझ के इस शो में चोरों की भी खूब मौज लगी रही। धीरे-धीरे लोग थाना पीएयू में जाकर मोबाइल और पर्स आदि की शिकायतें लिखवाने पहुंच रहे है। कड़ी सिक्योरिटी होने के बावजूद लोगों की जेब से मोबाइल फोन चोरी हो गए। अभी तक 17 मोबाइल फोन की आधिकारिक रूप से पुष्टि हुई है। 17 मोबाइल फोन चोरी होने की शिकायतें थाना पीएयू में आ चुकी है। सूत्रों के मुताबिक करीब 15 से 20 लोग ऐसे है, जिन्होंने चोरी अभी थाने में शिकायत नहीं लिखवाई। चोरी की घटनाओं के कारण लोग काफी परेशान भी है। थाना पीएयू के एसएचओ राजिंद्र सिंह ने कहा कि अभी तक 15 से 17 लोगों की मोबाइल चोरी की शिकायत थाना में आ चुकी है। पुलिस चोरी हुए फोन को ट्रेस करने में जुटी है।
17-Mobiles-Stolen-In-Diljit-S-Show-Complaint-Is-Reaching-The-Police-The-Program-Was-In-Celebration-Of-New-Year