September 11, 2026 01:41:21
लुधियाना में Neet की छात्रा ने शकी हालातों में पुल से लगाई छलांग लगाई, हालत गंभीर

लुधियाना में Neet की छात्रा ने शकी हालातों में पुल से लगाई छलांग लगाई, हालत गंभीर

Jan4,2025 | Enews Team | Ludhiana

लुधियाना। लुधियाना में शेरपुर चौक के पास एक नीट की छात्रा ने पुल से शकी हालातों में छलांग लगा दी। जिस कारण लड़की के दोनों पैर टूट गए और शरीर पर काफी चोटें हैं। लेकिन अभी छलांग लगाने का कारण पता नहीं चल सका है। उसके गिरते ही पुल के नीचे खड़े लोग घबरा गए और एंबुलेंस की मदद से उसे तुरंत सिविल अस्पताल ले जाया गया। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। परिवार अनुसार छात्रा नीट की तैयारी कर रही है। छात्रा के पिता ने बताया कि उनकी बेटी 18 साल की है। वह 11वीं कक्षा में पढ़ती है। वह आरती चौक के पास एक कोचिंग सेंटर में नीट की तैयारी कर रही है। वह खुद एक कपड़ा फैक्ट्री में काम करते हैं। उनकी सात बेटियां और दो बेटे हैं। वह अपने भाई-बहनों में सबसे छोटी है। वह रोजाना की तरह घर से कोचिंग के लिए ऑटो से निकलती थी और रात करीब 8 बजे घर लौटती थी। देर रात उसे सिविल अस्पताल से फोन आया कि उसकी बेटी पुल से गिरकर घायल हो गई है। वहां खड़े लोगों ने बताया कि वह दोपहर को अचानक शेरपुर पुल के ऊपर से नीचे गिर गई। छात्रा का मोबाइल भी मौके से नहीं मिला है। सिविल अस्पताल इमरजेंसी ने पुलिस को सूचना भेज दी है। मामले की जांच के बाद ही पूरा मामला स्पष्ट हो पाएगा कि छात्रा ने पुल से छलांग क्यों लगाई।

Neet-Student-Jumps-From-Bridge-In-Ludhiana-Under-Suspicious-Circumstances-Condition-Critical

Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं