September 10, 2026 02:24:04
चंडीगढ़ में प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोले दागे, बंदी सिखों की रिहाई की मांग; जेल मे

चंडीगढ़ में प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोले दागे, बंदी सिखों की रिहाई की मांग; जेल में बंद अमृतपाल के माता-पिता हाउस अरेस्ट

Jan7,2025 | Enews Teams | Chandigarh

चंडीगढ़। बंदी सिखों की रिहाई की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे लोगों ने मंगलवार को चंडीगढ़ कूच की कोशिश की। कौमी इंसाफ मोर्चे के 2 साल पूरे होने पर मोहाली में कार्यक्रम रखा गया था। इसी दौरान कुछ प्रदर्शनकारी पुलिस को चकमा देकर चंडीगढ़ में घुस गए। चंडीगढ़ की SSP कंवरदीप कौर अन्य अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों को सेक्टर 43 में रोक लिया। पुलिस ने उन पर लाठी चार्ज किया और आंसू गैस के गोले भी दागे। 4 बसों में भरकर प्रदर्शनकारियों को थाने ले जाया गया। इसके बाद प्रदर्शनकारियों ने वापस लौटने का ऐलान करते हुए कहा कि 25 जनवरी को मोहाली में महापंचायत होगी। जिसमें बंदी सिखों की रिहाई का मुद्दा उठाया जाएगा। उधर, खडूर साहिब सीट से सांसद अमृतपाल सिंह के माता-पिता को हाउस अरेस्ट किया गया है। उनके अलावा फरीदकोट से सांसद सरबजीत सिंह खालसा, संगरूर से पूर्व सांसद सिमरनजीत सिंह मान को उनके घरों में नजरबंद किया गया है। तीनों कौमी इंसाफ मोर्चे के धरने में शामिल होने वाले थे।


अमृतपाल के पिता बोले- पूरे गांव में फोर्स तैनात की

सांसद अमृतपाल के पिता तरसेम सिंह ने कहा- कौमी इंसाफ मोर्चा का दूसरा साल है, वहां पर बहुत बड़ा समागम हो रहा है। हमें उसमें शामिल होना था, लेकिन कल रात से ही पूरे गांव में पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई। गांव की घेराबंदी की जा रही है, गांव में भी आतंक का माहौल बनाया जा रहा है। लोकतंत्र को कमजोर किया जा रहा है। भगवंत मान सरकार लोगों को अपना गुस्सा जाहिर करने का अधिकार न देकर लोकतंत्र को खत्म कर रही है। ये बहुत ही शर्मनाक बात है। जब भी लोग किसी मुद्दे पर बात करने के लिए एक साथ आते हैं, तो उन्हें रोकना नहीं चाहिए। तरसेम सिंह ने लोगों से अपील की कि वे अधिक से अधिक संख्या में मोर्चे पर पहुंचकर उनका समर्थन करें तथा जेल में बंद हमारे सिखों के अधिकारों की रक्षा करें।

Lathi-Charge-Tear-Gas-Shells-Fired-On-Protesters-In-Chandigarh-Demand-For-Release-Of-Captive-Sikhs-Amritpals-Parents-Are-In-Jail-And-Under-House-Arrest



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं


Copyright E News Punjab | 2026