September 10, 2026 07:14:41
पंजाबभर के वकीलों ने की हड़ताल, Mla के भाई ने रिवॉल्वर बट से वकील को मारने का मामला, नहीं हुई कार्रव

पंजाबभर के वकीलों ने की हड़ताल, Mla के भाई ने रिवॉल्वर बट से वकील को मारने का मामला, नहीं हुई कार्रवाई

Jan9,2025 | Enews Team | Ludhiana

लुधियाना। लुधियाना समेत पूरे पंजाब भर के वकीलों ने वीरवार को हड़ताल कर दी हैं। दरअसल, फतेहगढ़ साहिब में अमलोह नगर परिषद चुनाव के दौरान एडवोकेट हसन सिंह पर हमला हुआ था। इस मामले को 17 दिन हो चुके हैं लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की है, जिसके चलते वकीलों में आज पुलिस के खिलाफ गुस्सा है। एडवोकेट हसन सिंह जो खन्ना समराला बार एसोसिएशन के सदस्य भी हैं, को इंसाफ दिलाने के लिए आज खन्ना समराला में हड़ताल है। इस मामले में आज 9 जनवरी को पूरे पंजाब में वकील हड़ताल पर हैं। फतेहगढ़ साहिब में आज एसएसपी दफ्तर के बाहर भी धरना दिया जाएगा। मोहाली बार एसोसिएशन के प्रधान स्नेह प्रीत सिहं व सीनियर एडवोकेट प्रितपाल सिंह बासी ने बताया कि अदालतें खुली है। लेकिन आज अदालतों में वकील काम नहीं करेंगे।

MLA वड़िंग के भाई पर मारपीट के आरोप

खन्ना बार एसोसिएशन के अध्यक्ष तेजप्रीत सिंह अटवाल और सीनियर एडवोकेट जगजीत सिंह औजला ने मीडिया को बताया कि नगर कौंसिल चुनाव में एडवोकेट हसन सिंह की भाभी भी उम्मीदवार थी। वोटिंग वाले दिन जब एडवोकेट हसन सिंह पोलिंग बूथ पर मौजूद थे। इसी दौरान विधायक गैरी वड़िंग का भाई मनी वड़िंग ने अपने साथियों समेत वहां आया, और रिवाल्वर का बट एडवोकेट हसन सिंह के सिर पर मारा। तेजधार हथियारों से हमला भी किया गया, जिसके बाद एडवोकेट हसन सिंह को अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। उनकी एमएलआर कटवाई गई। इंसाफ के लिए वकीलों ने हड़ताल की लेकिन फतेहगढ़ साहिब की पुलिस ने शहीदी सभा में व्यस्त होने का हवाला देते हुए इस कोई कार्रवाई नहीं की थी।

Lawyers-Across-Punjab-Went-On-Strike-Case-Of-Mlas-Brother-Hitting-Lawyer-With-Revolver-Butt-No-Action-Taken



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं