September 11, 2026 06:14:04
कांग्रेस-aap के ब्लॉक अध्यक्ष पर चोरी की Fir, सरपंच के दुकान से किया था सामान गायब, क्रेन लेकर गए थे

कांग्रेस-aap के ब्लॉक अध्यक्ष पर चोरी की Fir, सरपंच के दुकान से किया था सामान गायब, क्रेन लेकर गए थे वारदात करने

Jan15,2025 | Enews Team | Jalandhar

जालंधर। जालंधर जिले में आम आदमी पार्टी के मौजूदा सरपंच की दुकान से चोरी करने के मामले में कांग्रेस के नकोदर ब्लॉक के प्रधान और आप के ब्लॉक अध्यक्ष सहित 9 लोगों के खिलाफ पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। ये मामला थाना नकोदर सदर थाने की पुलिस द्वारा दर्ज किया गया है। आरोप है कि 9 आरोपियों ने मिलकर दुकान के अंदर से नकदी और सीसीटीवी का डीवीआर सहित अन्य सामान चोरी किया था। सदर थाने की पुलिस को दिए गए बयानों में रहीमपुर गांव, नकोदर के रहने वाले कुलदीप सिंह ने कहा- वह मौजूद सरपंच के तौर पर सेवाएं निभा रहे हैं। साथ ही उनकी गांव उग्गी के पास पिछले 20 साल से वैल्डिंग का काम करते हैं। जहां पर बीती 12 जनवरी को चोरी हुई है। घटना के वक्त वह किसी काम से बाहर गया था हुआ था। उक्त दुकान वक्फ बोर्ड के अधीन आती है।

क्रेन लेकर आए थे आरोपी

कुलदीप ने कहा कि उनकी दुकान पर काम करने वाले तरलोचन सिंह उर्फ तोची निवासी रसूलपुर कलां, जवाहर सिंह, गुरदीप सिंह उर्फ दीपा, कृष्ण लाल बठला, परमिंदर, गुरप्रीत, राकेश कुमार उर्फ केशा, प्रदीप सिंह, सुरिंदर बठला निवासी गांव उग्गी और अन्य अज्ञात ने उनकी दुकान पर चोरी की। आरोपी चोरी करने के लिए क्रेन लेकर आए थे। जिन्होंने दुकान से नकदी और डीवीआर सहित अन्य सामान चोरी कर लिया। चोरी के बाद उन्हें फोन कर बताया गया कि उनकी दुकान पर चोरी हुई है। जिसके बाद वह तुरंत मौके पर पहुंच गए थे। जिसके बाद मामले की जानकारी थाना नकोदर सदर की पुलिस को दी गई। पुलिस ने मामले में जांच शुरू की और केस दर्ज कर लिया। केस में नामजद किए गए तरलोचन सिंह उर्फ तोची नकोदर ब्लॉक कांग्रेस देहाती के अध्यक्ष हैं। साथ ही सुरिंदर आम आदमी पार्टी के ब्लॉक अध्यक्ष हैं।

Fir-Against-Block-President-Of-Congress-Aap-For-Theft-Goods-Were-Missing-From-Sarpanchs-Shop-Had-Gone-With-A-Crane-To-Commit-The-Crime



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं