September 10, 2026 02:23:34
दिल दहला देने वाली घटना - नाबालिग लड़की से 5 साल तक 60 लोगों ने किया बलात्कार, 14 आरोपी गिरफ्तार

दिल दहला देने वाली घटना - नाबालिग लड़की से 5 साल तक 60 लोगों ने किया बलात्कार, 14 आरोपी गिरफ्तार

Jan15,2025 | Enews Team | Punjab

केरल। केरल पुलिस ने पथानामथिट्टा जिले में 18 वर्षीय लड़की के साथ रेप के मामले में 14 लोगों को गिरफ्तार किया है। इस मामले में 5 केस भी दर्ज किए गए हैं। मामला तब प्रकाश में आया, जब लड़की ने आरोप लगाया था कि पिछले 5 सालों में 62 लोगों ने उसका यौन उत्पीड़न किया है। शुक्रवार को पुलिस ने शुरुआती तौर पर 2 केस दर्ज किए थे और 5 लोगों को गिरफ्तार किया था। 11 जनवरी को पुलिस ने 3 अतिरिक्त केस दर्ज किए और 14 आरोपियों ने से 9 को कस्टडी में लिया था। गिरफ्तार आरोपियों के नाम सुबीन, वीके विनीत, के आनंदु, एस संदीप और ए सुधी हैं। ए आनंद पॉक्सो के एक अन्य मामले में भी आरोपी है। पहले केस का पंद्रहवा आरोपी सुधी फिलहाल पॉक्सो के एक अन्य मामले सलाखों के पीछे है। यह केस भी पथानामथिट्टा पुलिस द्वारा दर्ज किया गया था। मामले की जांच डीएसपी पीएस नंदकुमार कर रहे हैं। केस एससी-एसटी एक्ट के तहत दर्ज किया गया है।

अश्लील तस्वीरें भेजने का आरोप

वहीं दूसरे केस की जांच पुलिस इंस्पेक्टर टीके विनोद कृष्णन कर रहे हैं। आरोप है कि जब लड़की 13 साल की थी, तो आरोपियों में से एक सुबिन ने उसे अपने मोबाइल फोन से अश्लील मैसेज और तस्वीरें भेजी थीं। पथानामथिट्टा पुलिस द्वारा जारी बयान के अनुसार, उस पर लड़की की अश्लील तस्वीरें और वीडियो बनाने का भी आरोप है। आरोप ये भी है कि जब लड़की 16 साल की हुई, तो आरोपी उसे बाइक पर उसके घर के पास अचनकोट्टूमाली ले गया और एक निर्जन इलाके में रबर के बागान में उसके साथ बलात्कार किया। उसने इसे फोन पर रिकॉर्ड भी किया था। जांच के दौरान पता चला कि सुबिन ने इसे दूसरे आरोपियों को दिखाया, जो उसके दोस्त थे। पथानामथिट्टा पुलिस ने कहा कि वे फिर उसे एक समूह में अचनकोट्टुमाली ले गए और उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया।

आरोपियों पर पहले से मामले दर्ज

मामले से जुड़े तीन केस दर्ज किए गए। पहले केस में शामनाद नामक आरोपी को गिरफ्तार किया गया। इसके बाद दूसरे केस में 6 आरोपियों की गिरफ्तारी हुई, जिसमें एक नाबालिग भी था। एक आरोपी पहले से गैर इरादतन हत्या के दो मामलों में भी आरोपी है। इन मामलों में वह फिलहाल जमानत पर हैं। मेडिकल परीक्षण के बाद पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है। जांच कर आवश्यक कार्रवाई की बात की गई है।

Heartbreaking-Incident-60-People-Raped-A-Minor-Girl-For-5-Years-14-Accused-Arrested



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं


Copyright E News Punjab | 2026