September 11, 2026 06:16:18
ब्रेकिंग न्यूज - सैफ अली खान की हुई रीढ़ की हड्डी में फंसा था चाकू का टुकड़ा, पीठ, हाथ-कंधे की सर्जर

ब्रेकिंग न्यूज - सैफ अली खान की हुई रीढ़ की हड्डी में फंसा था चाकू का टुकड़ा, पीठ, हाथ-कंधे की सर्जरी हुई, एक आरोपी की हुई पहचान

Jan16,2025 | Enews Team | Mumbai

मुंबई। बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान पर उनके घर में घुसकर चाकू से हमला किया गया है। घटना मुंबई के खार स्थित गुरु शरण अपार्टमेंट के 12वें फ्लोर पर बुधवार देर रात करीब डेढ़ बजे हुई। इस हमले में एक्टर को गले, पीठ, हाथ और सिर समेत 6 जगह चाकू लगा था। सैफ को रात 2 बजे लीलावती हॉस्पिटल ले जाया गया था। लीलावती अस्पताल के सीओओ डॉ. नीरज उत्तमानी ने बताया कि सैफ की रीढ़ की हड्डी में चाकू का टुकड़ा फंसा था और फ्लूड भी लीक हो रहा था। सर्जरी करके इसे निकाला गया है। एक्टर के बाएं हाथ पर दो गहरे घाव थे और गर्दन पर भी गहरी चोट थी। इनकी प्लास्टिक सर्जरी की गई है। अब उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। मुंबई पुलिस के डीसीपी गेदाम दीक्षित ने बताया कि एक हमलावर की पहचान कर ली गई है। वह सीढ़ियों से अपार्टमेंट में दाखिल हुआ था। सैफ अली खान पर हमला करने वाला सीसीटीवी फुटेज में दिखा है। उसे बिल्डिंग की छठी मंजिल पर देखा गया। यहीं सैफ अली खान का अपार्टमेंट है। हमलावर ने भागने के लिए सीढ़ियों का इस्तेमाल किया। पुलिस ने घर में जबरन घुसने और हत्या के प्रयास का केस दर्ज कर लिया है।


एक्टर के घर मौजूद मेड समेत 3 से पूछताछ 

पुलिस ने बताया कि सैफ के घर से 3 लोगों को पूछताछ के लिए पुलिस स्टेशन ले जाया गया है। इनमें हमले में घायल हुई हाउसकीपर भी शामिल है। शुरुआती जांच में पता चला कि घर के अंदर मौजूद किसी शख्स ने ही हमलावर को एंट्री दी। घर में कोई जबरदस्ती नहीं घुसा।


घटना सैफ-करीना के बच्चों तैमूर-जेह के कमरे में हुई

रिपोर्ट्स के मुताबिक, ये घटना सैफ-करीना के बच्चों तैमूर-जेह के कमरे की है। कमरे में उनकी हाउसकीपर अरियामा फिलिप उर्फ लीमा मौजूद थी, जिसे एक अज्ञात शख्स ने पकड़ लिया। उनकी चीखने की आवाज सुनकर सैफ बच्चों के कमरे में पहुंचे थे। सैफ को देखते ही अज्ञात शख्स ने उन पर हमला करना शुरू कर दिया। इस दौरान घायल हुई हाउसकीपर को भी लीलावती अस्पताल ले जाया गया है।

Breaking-News-A-Piece-Of-Knife-Was-Stuck-In-Saif-Ali-Khans-Spinal-Cord-He-Underwent-Back-Arm-And-Shoulder-Surgery-One-Of-The-Accused-Was-Identified



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं