September 9, 2026 23:56:06
पंजाब के 100 करोड़ी साइबर फ्रॉड में ईडी का एक्शन, केस उजागर करने वाली इंस्पेक्टर को समन, 20 को पूछता

पंजाब के 100 करोड़ी साइबर फ्रॉड में ईडी का एक्शन, केस उजागर करने वाली इंस्पेक्टर को समन, 20 को पूछताछ के लिए बुलाया

Jan19,2025 | Enews Team | Punjab

पंजाब।  पंजाब के मोहाली में 100 करोड़ रुपये की साइबर ठगी के मामले में ईडी की ओर से पंजाब पुलिस की इंस्पेक्टर अमनजोत कौर को समन जारी किया गया है। उन्हें ठगी से जुड़े सबूत पेश करने के आदेश दिए गए हैं। इससे पहले भी ईडी ने उन्हें बुलाया था, लेकिन वह पेश नहीं हुईं। अब उन्हें 20 जनवरी को बुलाया गया है। अमनजोत कौर जब पिछले साल जनवरी में मोहाली साइबर सेल की प्रभारी थीं, तब उन्होंने 100 करोड़ रुपये की साइबर ठगी के मामले का पर्दाफाश किया था। इस दौरान खुलासा हुआ था कि सेक्टर 108 स्थित एक मकान में फर्जी कॉल सेंटर चल रहा है। इस मामले में पुलिस ने कॉल सेंटर के मालिक वरिंदर राज कपूरिया, संकेत, सोनू, रजत कपूर, निखिल और कपिल के खिलाफ सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम और आईपीसी की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया था।

इंस्पेक्टर की चिट्ठी के बाद SIT का गठन

जब यह मामला सामने आया तो पंजाब की राजनीति भी गरमा गई। इसके बाद उन्होंने पंजाब के डीजीपी गौरव यादव को चिट्ठी लिखी। साथ ही उन्होंने उचित जांच की मांग उठाई। फिर उनके पत्र के बाद पिछले साल सितंबर में डीजीपी ने अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (ADGP) वी. नीरजा के नेतृत्व में एक विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया। पुलिस महानिरीक्षक (IGP) धनवंत कौर और मोहाली के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी)  दीपक पारेख इसके सदस्य थे और यह भी स्पष्ट किया गया था कि इस मामले की उचित जांच की जाएगी। इसके पीछे जो भी होगा उसे माफ नहीं किया जाएगा। इसके बाद ईडी ने मामले का संज्ञान लिया और जांच शुरू कर दी। हालांकि मामला मोहाली कोर्ट में चल रहा है।

Ed-Action-In-Punjabs-Rs-100-Crore-Cyber-Fraud-Inspector-Who-Exposed-The-Case-Summoned-20-Called-For-Questioning



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं


Copyright E News Punjab | 2026