September 11, 2026 06:14:24
लुधियाना में गोवंश काटते हुए रंगे हाथों पकड़ा व्यक्ति, लोगों ने जमकर की पिटाई, भीड़ को देखकर 3 फरार

लुधियाना में गोवंश काटते हुए रंगे हाथों पकड़ा व्यक्ति, लोगों ने जमकर की पिटाई, भीड़ को देखकर 3 फरार

Jan20,2025 | Enews Team | Ludhiana

लुधियाना। लुधियाना में गर्भवती गाय की हत्या का मामला सामने आया है। कुछ लोग टिब्बा रोड पर कूड़े डंप के नजदीक खाली प्लाट में गोवंश का मांस काट रहे थे कि तभी इलाके के लोगों की नजर उन पर पड़ गई। तीन बदमाश मौके से भाग गए, जबकि एक आरोपी को लोगों ने पकड़ लिया और जमकर पिटाई की। समाजसेवी रोहित अरोड़ा भोला ने कहा कि पहले भी टिब्बा रोड कूड़ा डंप नजदीक मरी गायों के शव मिले थे। आज फिर एक गर्भवती गाय की हत्या की गई है। इलाके के रहने वाले एक व्यक्ति ने इस वारदात को देखा तो तुरंत शोर मचाया। कुछ बदमाश मौके से भाग गए, जबकि एक को लोगों को काबू कर लिया। लोगों ने आरोपी की पिटाई की। आरोपी की पहचान अली के रुप में हुई है।

गर्दन और शरीर के सभी अंग थे अलग-अलग

गाय की गर्दन और शरीर के सभी अंग अलग-अलग करके फेंके गए हैं। शरारती लोग इलाके का माहौल खराब करना चाहते हैं। पुलिस ने जिस व्यक्ति को काबू किया है उससे दात आदि हथियार भी बरामद हुए हैं। गौरक्षा दल के विशाल ठाकुर और हिंदू नेता नीरज चोपड़ा ने कहा कि आज लोगों को जागरूक होना पड़ेगा। शरारती लोग गायों को काट कर इस तरह की वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। अक्सर हिंदू समाज कई बार गोवंश का मांस तस्करों को पकड़वा चुका है। आज प्रशासन का डर इन बदमाशों के मन से समाप्त हो गया है। इसी कारण सरेआम गायों की कटाई ये लोग कर रहे है। उधर, थाना टिब्बा की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने गाय के अवशेष कब्जे में लिए है। ASI कुलबीर सिंह ने कहा कि जिस व्यक्ति को दबोचा है उससे पूछताछ की जा रही है। मामले की जांच कर अगली कार्रवाई की जाएगी।

Man-Caught-Red-Handed-While-Slaughtering-Cattle-In-Ludhiana-People-Beat-Him-Fiercely-3-Abscond-After-Seeing-The-Crowd

Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं