September 10, 2026 05:55:02
लुधियाना पहुंची महिला आयोग की चेयरपर्सन, मुंह पर कालिख पोतने के मामले में पीड़ित परिवार से की मुलाका

लुधियाना पहुंची महिला आयोग की चेयरपर्सन, मुंह पर कालिख पोतने के मामले में पीड़ित परिवार से की मुलाकात, सख्त एक्शन के दिए आदेश

Jan23,2025 | Enews Team | Ludhiana

पंजाब। लुधियाना के बस्ती जोधेवाल  इलाके में तीन लड़कियों, एक बुजुर्ग महिला और एक पुरुष पर चोरी का आरोप लगाकर उसका मुंह काला करके और फिर गले में तख्ती डालकर घूमाने के मामले में पंजाब महिला आयोग द्वारा संज्ञान ले लिया गया है। वीरवार को पंजाब राज्य महिला आयोग की चेयरपर्सन राज लाली गिल और पंजाब स्टेट चाइल्ड राइट्स प्रोटेक्शन कमिशन के सदस्य कंवरदीप सिंह ने पीड़ित परिवार से मिले। राज लाली गिल ने कहा कि पीड़ितों से बातचीत की है। उनके स्टेटमेंट भी दर्ज किए गए हैं। परिवार स्पष्ट रूप से कह रहा है कि उन पर चोरी का झूठा आरोप लगाया है। गोदाम में बंद करके उनसे मारपीट भी की गई है। फैक्ट्री से आए कुछ लोग कमरे में आकर कपड़े उठाकर ले गए। उन लोगों ने झूठा आरोप लगाया है कि कपड़े उनके चुराए हैं। जिसके बाद महिला आयोग द्वारा मामले में एक्शन लेने के आदेश दिए हैं। इस मामले में पुलिस द्वारा बस्ती जोधेवाल दीप कलेक्शन फैक्ट्री के मालिक परविंदर सिंह और उसके कुछ साथियों पक मामला दर्ज किया है।


परिवार ने कहा हम सबूत दे सकते हैं

परिवार कह रहा है कि जिस दुकान से हमने कपड़े खरीदे थे उस दुकान पर ले जाकर फैक्ट्री मालिक को सबूत दे सकते हैं कि उन्होंने कपड़े खरीदे है। एक बच्चे की घड़ी फैक्ट्री वालों ने रख ली है। परिवार के मोबाइल फोन भी रख लिए है। फैक्ट्री के मालिक को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस होशियारपुर में भी छापामारी कर रही है। परिवार का मुंह काला करके घुमाना कानून के बिल्कुल विपरीत है। नाबालिग लड़कियों से फैक्ट्री में काम करवाना गलत है, उस पर चाइल्ड कमिशन एक्शन लेगा। लुधियाना में सभी फैक्ट्रियों का डेटा चेक करवाया जाएगा। इस केस में महिला आयोग की पूरी कोशिश है कि जब तक केस समाप्त नहीं हो जाता तब तक फैक्ट्री खुलने नहीं दी जाएगी। अभी पुलिस कमिश्नर कुलदीप चहल से भी बैठक इस मुद्दे पर करेंगे उसके बाद मामले की और स्पष्टता होगी।

CP से मांगी महिला आयोग ने स्टेटस रिपोर्ट

महिला आयोग ने लुधियाना के पुलिस कमिश्नर को पत्र लिखकर आज पूरी घटना की स्टेटस रिपोर्ट मांगी है। वहीं, थाना जोधेवाल की पुलिस ने परमिंदर सिंह फैक्ट्री मालिक, मनप्रीत सिंह मैनेजर, मोहम्मद कैश और अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ धारा 127,356,74,75,61(2) बीएनएस के तहत एफआईआर नंबर 08 दर्ज की है। आरोपी मनप्रीत सिंह और मोहम्मद कैश को गिरफ्तार कर लिया गया है। फैक्ट्री मालिक की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।

Chairperson-Of-Womens-Commission-Reached-Ludhiana-Met-The-Victims-Family-In-Blackening-Case-Ordered-Strict-Action



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं