लुधियाना। लुधियाना के जवाहर नगर कैंप स्थित स्कूल ऑफ एमिनेंस में छात्रों से मजदूरी करवाए जा रही थी। जिसकी एक वीडियो भी सामने आई है। पता चला है कि यह लगातार तीसरा- चौथा दिन है, जब छात्रों से ऐसा करने को कहा जा रहा है, क्योंकि स्कूल में निर्माण कार्य चल रहा है। वीडियो सामने आने के बाद पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह ने प्रिंसिपल को सस्पेंड कर दिया है। जवाहर नगर स्थित सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल (स्कूल ऑफ एमिनेंस) फॉर बॉयज के छात्रों से अधिकारियों ने बोर्ड परीक्षा से कुछ दिन पहले कक्षाओं में जाने के बजाय परिसर में निर्माण स्थल पर रेत के थैले ले जाने को कहा है। शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने मामला संज्ञान में आने के बाद स्कूल के प्रिंसिपल को सस्पेंड कर दिया है। उन्होंने यह जानकारी अपने एक्स एकाउंट पर शेयर की। उन्होंने कहा कि, इस तरह की घटनाएं सहनीय नही है। सभी स्कूलों के अध्यापकों को चेतावनी दी है कि इस तरह की घटनाओं से उन्हें बचाना चाहिए। वहीं इस मामले में पार्षद कपिल कुमार की और से डीसी को भी मांग पत्र सौंपकर कार्रवाई की मांग की गई है।
---
Breaking-News-Students-Made-To-Work-As-Laborers-In-Ludhianas-Government-School-Video-Goes-Viral-Principal-Suspended