September 11, 2026 01:11:27
प्रयागराज बॉर्डर पर लाखों श्रद्धालु फंसे, गंगा स्नान की जिद पर अड़े, प्रशासन वापस भेज रहा; आसपास के

प्रयागराज बॉर्डर पर लाखों श्रद्धालु फंसे, गंगा स्नान की जिद पर अड़े, प्रशासन वापस भेज रहा; आसपास के लोग सहारा बने

Jan30,2025 | Enews Team | Punjab

प्रयागराज। प्रयागराज में महाकुंभ को लेकर लगातार भीड़ बढ़ती जा रही है। जिसके चलते प्रशासन की स्थिति से हालात बाहर होते जा रहे हैं। प्रयागराज के बॉर्डर पर लाखों श्रद्धालु फंसे हुए हैं। श्रद्धालु मौनी अमावस्या के दिन प्रयागराज जाने के लिए जाम खुलने का इंतजार करते रहे। यह हाल प्रयागराज से सटे 8 जिलों से आने वाले रास्तों का है। कई श्रद्धालु भूखे-प्यासे परिवार के साथ रास्ते में भटक गए, तो कई होटल लेकर रुकने को विवश हुए। इन्हें जहां रोका गया, वहां पर पानी, शौचालय तक की व्यवस्था नहीं रही। ठंड में लोग खुले में रात गुजारने को मजबूर हुए। प्रशासन उन्हें वापस लौटने के लिए कह रहा है, लेकिन उनका कहना है कि जब घर से निकले हैं तो गंगा स्नान करके ही जाएंगे। प्रयागराज-भदोही-वाराणसी बॉर्डर पर 20 किमी लंबा, तो प्रयागराज-चित्रकूट बॉर्डर पर 10 किमी लंबा जाम रहा। प्रयागराज-कौशांबी बॉर्डर पर सड़क से पार्किंग तक 50 हजार तो, प्रयागराज- प्रतापगढ़ बॉर्डर पर 40 हजार वाहनों को रोका गया। प्रयागराज-जौनपुर बॉर्डर, जौनपुर जिले के बदलापुर में पुलिस ने प्रयागराज जाने वाली सभी बसों को रोक दिया।

Lakhs-Of-Devotees-Stranded-At-Prayagraj-Border-Adamant-On-Taking-Bath-In-Ganga-Administration-Is-Sending-Them-Back-People-Around-Became-Support

Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं