September 11, 2026 01:41:32
स्कूल आफ एमिनेंस में छात्रों की पिटाई:अभिभावकों ने किया प्रदर्शन, बोले- टीचर ने जड़े थप्पड़, चेहरे पर

स्कूल आफ एमिनेंस में छात्रों की पिटाई:अभिभावकों ने किया प्रदर्शन, बोले- टीचर ने जड़े थप्पड़, चेहरे पर उंगलियां छपी

Jan30,2025 | Enews Team | Ludhiana

लुधियाना | जवाहर नगर स्थित स्कूल ऑफ एमिनेंस में छात्रों से रेत उठवाने की घटना के बाद एक और मामला आया है। जिसमें स्कूल के दो टीचरों पर छात्रों बुरी तरह पिटाई करने के आरोप लगे हैं।

छात्रों की पिटाई से नाराज अभिभावकों में आक्रोश फैल गया। गुरुवार की सुबह के बाहर अभिभावकों की भीड़ इकट्ठा हो गई। वे अपने बच्चों के साथ हुए दुर्व्यवहार के खिलाफ न्याय और जांच की मांग कर रहे थे। अभिभावकों का आरोप है कि बुधवार को दो शिक्षकों ने छात्रों को बुरी तरह पीटा।

छात्र अरुण की मां हरप्रीत कौर ने कहा कि उनका बेटा अरुण 10वीं कक्षा का छात्र है। बेटा स्कूल की प्रार्थना सभा में शामिल था, जब शारीरिक शिक्षा (पीटी) शिक्षक ने उसे बिना किसी कारण पीट दिया। जब छात्र ने शिक्षक से इसका कारण पूछा, तो उसे फिर से मारा गया। अध्यापिका ने उसे जबरदस्ती शिक्षक से माफी मंगवाई गई। 

एक अन्य छात्र की मां रणजीत कौर ने बताया कि उनका बेटा रोहन भी 10वीं कक्षा में पढ़ता है। टीचर ने उसके मुंह पर बहुत ज्यादा थप्पड़ मारे हैं, जिससे उनके बेटे के चेहरे पर उंगलियां तक छप गई।

रोहन ने उन्हें बताया कि वह अपने दोस्त अरुण को कक्षा के अंदर ले जा रहा था, जिसे शिक्षक ने प्रार्थना सभा में पीटा था। क्लास टीचर उनके बेटे को कहा कि तुम कक्षा में जाओ उसे रहने दो। लेकिन रोहन ने उसका हाथ नहीं छोड़ा, जिस कारण गुस्से में आकर महिला टीचर ने रोहन के 30 से 40 थप्पड़ जड़ दिए।

रोहन अपने दोस्त को परीक्षा में साथ ले जाने की अनुमति मांग रहा था, जिसे पहले पीटी शिक्षक ने मारा था। इस पर टीचर मलविंदर कौर ने उसके बेटे को भी पीट दिया।



Students-Beaten-Up-In-School-Of-Eminence-Parents-Protested-Said-Teacher-Slapped-Them-Fingered-Them-On-Their-Faces



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं