September 11, 2026 04:44:35
लुधियाना में छोटा हाथी ने टेम्पो को मारी टक्कर, हवा में उछलकर कार से टकराया, हादसे में एक व्यक्ति घा

लुधियाना में छोटा हाथी ने टेम्पो को मारी टक्कर, हवा में उछलकर कार से टकराया, हादसे में एक व्यक्ति घायल

Jan31,2025 | Enews Team | Ludhiana

लुधियाना। लुधियाना-फिरोजपुर हाईवे पर एक छोटा हाथी पिकअप ने सड़क किनारे खड़े एक टेम्पो को टक्कर मार दी। पिकअप काफी तेज रफ्तार में था, जिसके जोरदार टक्कर से दूसरा टेम्पो हवा में उछलकर पास खड़ी एक कार से जाकर टकरा गया। इस हादसे में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल व्यक्ति की पहचान गौरव कुमार के रूप में हुई है, जो फिरोजपुर से बैटरियां लेकर लुधियाना जा रहा था। घटना के समय दुर्घटनाग्रस्त टेम्पो और कार के मालिक ठंड के कारण ढाबे में चाय पी रहे थे। सौभाग्य से वाहनों में कोई नहीं था, वरना बड़ा हादसा हो सकता था।

पुलिस ने घायल चालक को तुरंत अस्पताल में भर्ती करवाया। पूरी घटना ढाबे पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि तेज रफ्तार और लापरवाह ड्राइविंग इस हादसे का मुख्य कारण था।

In-Ludhiana-A-Small-Elephant-Hit-A-Tempo-Jumped-In-The-Air-And-Hit-A-Car-One-Person-Injured-In-The-Accident

Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं