September 9, 2026 23:03:35
पंजाब में Dmu पटरी से उतरी: बड़ा हादसा टला, डेढ़ घंटे बाद वापस चढ़ाई गई; फिरोजपुर मंडल ने जांच के लि

पंजाब में Dmu पटरी से उतरी: बड़ा हादसा टला, डेढ़ घंटे बाद वापस चढ़ाई गई; फिरोजपुर मंडल ने जांच के लिए कमेटी बनाई

Feb1,2025 | Enews Team | Punjab

पंजाब। जालंधर में गुरुवार देर रात डीजल मोटर यूनिट यानी डीएमयू रेलगाड़ी पटरी से उतर गई। घटना में किसी प्रकार का जानमाल का नुकसान नहीं हुआ है। ये घटना शुक्रवार देर रात उस वक्त हुई, जब डीएमयू यार्ड में रेलगाड़ी मेंटेनेंस के बाद वहां से बाहर निकल रही थी। गाड़ी के पटरी से उतरने पर मौके पर मौजूद अधिकारियों ने करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद ट्रेन को दोबारा पटरी पर चढ़ाय। मिली जानकारी के अनुसार जब ये घटना हुई तो इसकी सूचना तुरंत फिरोजपुर रेलवे मंडल के अधिकारियों को भी दी गई। मामले की जांच के लिए कल यानी शुक्रवार को फिरोजपुर रेलवे मंडल से अधिकारी जालंधर रेलवे स्टेशन पर बने यार्ड में भी पहुंचे थे। मामले की जांच के लिए कमेटी बैठा दी गई है। हालांकि इसे लेकर रेलवे के अधिकारियों ने कोई आधिकारिक बयान नहीं जारी किया है।

रेल लाइन नंबर 2 पर हुई घटना

मिली जानकारी के अनुसार गाड़ी जब मेंटेनेंस के बाद बाहर निकली तो उक्त गाड़ी रेल लाइन नंबर 2 पर पहुंची। इस दौरान देखते ही देखते गाड़ी पटरी से उतर गई और रेलवे पर बनी स्लैब पर ट्रेन के पहिये रुक गए। जब अधिकारियों को सूचना दी गई तो आधे घंटे के अंदर सभी अधिकारी मौके पर पहुंच गए और दोबारा डीएमयू को पटरी पर चढ़ाने का काम शुरू किया गया। बता दें की इससे पहले फिल्लौर और फगवाड़ा में भी जालंधर आ रही मालगाड़ी 9 जनवरी को डिरेल हो गई थी, ऐसे में यह 21 दिनों में दूसरी घटना सामने आई है।

Dmu-Derails-In-Punjab-Climbed-Back-After-One-And-A-Half-Hour-Firozpur-Division-Formed-A-Committee-For-Investigation



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं


Copyright E News Punjab | 2026