September 11, 2026 06:44:55
लुधियाना में बाल विवाह के चलते पिता की हत्या, लड़की बड़ी होने पर दूसरी जगह केआर दो शादी, नाराज होकर

लुधियाना में बाल विवाह के चलते पिता की हत्या, लड़की बड़ी होने पर दूसरी जगह केआर दो शादी, नाराज होकर रिश्तेदारों ने मार डाला

Feb3,2025 | Enews Team | Ludhiana

लुधियाना। जगराओं के गांव सदरपुरा में बाल विवाह के विवाद ने एक पिता की जान ले ली। 16 साल पहले हुए कथित बाल विवाह को लेकर उठे विवाद में 8 बच्चों के पिता रहमदीन की निर्मम हत्या कर दी गई। इस केस में अहम खुलासा हुआ है कि हमलावरों ने मृतक की बेटी को किडनैप करना था। घटना की जानकारी के अनुसार रहमदीन ने अपनी बेटी का दो महीने पहले दूसरी जगह विवाह कर दिया था। इससे नाराज होकर पहले रिश्ते वाले परिवार के लोगों ने न केवल शादीशुदा लड़की को अगवा करने का प्रयास किया, बल्कि उसके पिता की भी तेजधार हथियारों से हत्या कर दी। दुखद यह है कि यह सब रहमदीन की 12 वर्षीय बेटी के सामने हुआ। पिता को बचाने आई बेटी पर भी हमलावरों ने वॉर किया।


मीना बोली- बचपन में हुए किसी रिश्ते की जानकारी नहीं

मृतक की बेटी मीना ने बताया उसे बचपन में हुए किसी रिश्ते की जानकारी नहीं है। उसने गुज्जर बिरादरी की पंचायत में भी स्पष्ट कर दिया था कि वह आरोपी शाहदीन के भतीजे से विवाह नहीं करना चाहती। इसी विवाद के चलते परिवार लुधियाना के जवद्दी गांव से सदरपुरा में आकर रहने लगा था।

घटना के समय जब बड़ी बेटी कमरे में बंद थी, शोर सुनकर बाहर निकली तो पिता को खून से लथपथ देखा। हमलावर मौके से बाइक पर फरार हो गए। रहमदीन पांच बेटियों और तीन बेटों के पिता थे। अब पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हमलावर और मृतक पहले थे अच्छे दोस्त

पीड़िता ने बताया कि उसके पिता व आरोपी शाहदीन दोनों बहुत अच्छे दोस्त थे। लेकिन आरोपी ने उसके पिता को पैसों को लेकर जेल की हवा खिलाई थी। जिसके बाद दोनों परिवारों के बीच दुश्मनी पैदा हो गई। इसी को लेकर उसने व उसके पिता ने आरोपी के भतीजे से शादी से इनकार किया था। लेकिन शुक्रवार को आरोपी उसे उठाने आए थे। लेकिन इसी दौरान आरोपियों ने उसके पिता को मौत के घाट उतार दिया।

पुलिस ने मृतक के खून से लथपथ कपड़े भी अपने कब्जे में ले लिए। पुलिस ने घटना स्थल से कई सबूत जमा किये। सूत्रों की माने तो पुलिस ने आरोपियों को पकड़ लिया। लेकिन उनकी गिरफ्तारी खबर लिखे जाने तक नही डाली।

Father-Killed-Due-To-Child-Marriage-In-Ludhiana-When-Daughter-Grew-Up-She-Got-Married-To-Someone-Else-Angry-Relatives-Killed-Her



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं