पटियाला | स्कूल के पास से 8 रॉकेट बरामद हुए हैं। सबसे पहले इन पर ट्रैफिक पुलिस की नजर पडी पुलिस ने बम स्क्वाड बुलाकर इन्हें कब्जे में ले लिया।एसएसपी नानक सिंह ने बताया- इन रॉकेट के शेल्स में विस्फोटक नहीं है। यह कहां से आए, इसकी जांच की जा रही है।
सेना को भी इसकी जानकारी दी गई है। सेना की टीम भी जांच के लिए आ रही है, जो यह पता करेगी यह रॉकेट के शेल कितने पुराने हैं। हालांकि ऐसे लगता है कि कोई कबाड़ी या कोई व्यक्ति इसे फेंक कर चला गया था। इससे पहले शनिवार को चंडीगढ़ के कैंबवाला में भी बम शेल मिला था। यह एक्टिव बम शेल था। इसके बाद चंडीगढ़ पुलिस की तरफ से उस एरिया को खाली करवा दिया गया था। साथ ही चंडी मंदिर स्थित सेना को सूचित किया था। सेना की टीम ने पहुंचकर बम को कब्जे में लिया था। इससे पहले साल 2022 में पटियाला सामाना में बम शेल मिले थे।
Rockets-Found-In-Garbage-Dump-Ssp-Said-There-Is-No-Explosive-In-Their-Shells-Bomb-Squad-Called-Army-Also-Informed