लुधियाना। केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू के करीबी माने जाते कारोबारी व राजनेता राजीव राजा को थाना डिवीजन नंबर आठ की पुलिस द्वारा बुधवार को अदालत में पेश किया गया। जहां से अदालत द्वारा उन्हें जेल भेज दिया गया है। बता दें कि राजीव राजा को पुलिस द्वारा पहले दो दिन के रिमांड पर लिया गया था। जिसके बाद दो दिन का रिमांड खत्म होने पर उन्हें दोबारा अदालत में पेश किया गया था। जिसके बाद अदालत ने राजीव को न्याययिक हिरासत में भेज दिया है। वहीं कही न कही इस मामले में कई पेच फंसे हुए हैं। मामला लगातार उलझता हुआ नजर आ रहा है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मामले के शिकायतकर्ता कारोबारी रविश गुप्ता केंद्रीय राज्यमंत्री रवनीत सिंह बिट्टू के करीबी माने जाते हैं। वहीं सूत्रों से यह भी पता चला है कि मामले में पकड़ा गया आरोपी जमालपुर का रहने वाला सारिश शिकायतकर्ता रविश गुप्ता का वर्कर है। सारिश उसके पास नौकरी करता है। इन सभी पहलुओं को देखकर मामला कही न कही पेचिंदा होता नजर आ रहा है। इस मामले में राजा के अलावा पांवटा साहिब के रोहन सिंह, जमालपुर के सारिश और समराला के जगजीत सिंह चौधरी को गिरफ्तार किया गया है।
दिल्ली में प्रचार करने वालों पर एक्शन की सूचना
सूत्रों के अनुसार यह कार्रवाई उन लोगों पर की जा रही है, जिन्होंने दिल्ली चुनाव प्रचार में बीजेपी का समर्थन किया था। पंजाब के जिन नेताओं व कारोबारियों द्वारा भाजपा के हक में दिल्ली विधानसभा चुनाव में शामिल होकर प्रचार किया, उन पर ही कार्रवाई हो रही है। क्योंकि राजीव राजा द्वारा भी प्रचार किया गया था। वहीं इसी के साथ पटियाला के लीडर पर भी इसी लिए करवाई की गई है क्यूँकि उक्त लीडर द्वारा दिल्ली जाकर प्रचार किया गया था।
Businessman-Close-To-Union-Minister-Bittu-Sent-To-Jail-Sources-Complainant-Is-Close-To-Bittu-One-Of-The-Accused-Is-A-Worker-Of-The-Victim