September 10, 2026 06:31:04
लुधियाना की रियल एस्टेट फर्म जीके एस्टेट पर लगे ठगी के आरोप, ग्राहक व कारोबारी की जमकर हुई बहस, गुलश

लुधियाना की रियल एस्टेट फर्म जीके एस्टेट पर लगे ठगी के आरोप, ग्राहक व कारोबारी की जमकर हुई बहस, गुलशन कुमार ने कहा आरोप झूठे

Feb13,2025 | Enews Team | Ludhiana

लुधियाना। लुधियाना के रियल एस्टेट कारोबारी जीके एस्टेट के मालिक गुलशन कुमार पर एक व्यक्ति ने धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया। जिसके बाद गुलशन कुमार और व्यक्ति में जमकर बहसबाजी हुई। यहां तक कि गाली गलोच शुरु हो गई। इसकी एक वीडियो भी सामने आई है। यह घटना गांव संगोवाल स्थित जीके एस्टेट के ऑफिस में हुई। वीडियो में गुलशन कुमार और उक्त व्यक्ति की काफी बहसबाजी करते हुए कैद हुए। मामला इतना बढ़ जाता है कि दोनों एक दूसरे के साथ हाथापाई पर भी उतारु हो जाते है। वीडियो में जमकर एक-दूसरे को दोनों पक्ष गालियां भी दे रहे है। पहले पक्ष के व्यक्ति ने अपना नाम बताए बिना वीडियो में गुलशन कुमार पर आरोप लगाया कि उसने 122 गज के हिसाब से उससे पैसे लिए है। लेकिन उसे जमीन कम दी गई है। वह पिछले छह महीने से चक्कर लगा रहा है। लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही। जब वह पैसे लेने के लिए आया तो गुलशन कुमार ने उन्हें गाली गलोच करनी शुरु कर दी। जिसके बाद व्यक्ति ने मौके पर वीडियो बना ली। वहीं गुलशन कुमार ने कहा कि काले रंग की गाड़ी में कुछ लोग उसके दफ्तर में आए। गाड़ी से उतरे एक पगड़ीधारी व्यक्ति ने उसे गालियां देनी शुरू कर दी। उनके साथ एक पत्रकार भी था। जिसने बहसबाजी की वीडियोग्राफी भी की। उनका कहना है कि उन पर व्यक्ति द्वारा गलत आरोप लगाए गए हैं। जो बेबुनियाद है। वहीं इस मामले संबंधी ग्राहक ने पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Allegations-Of-Fraud-On-Ludhianas-Real-Estate-Firm-Gk-Estate-Heated-Argument-Between-Customer-And-Businessman-Gulshan-Kumar-Said-The-Allegations-Are-False



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं