September 10, 2026 04:47:42
ब्रेकिंग न्यूज - अमेरिका से डिपोर्ट होंगे 119 भारतीय, कल अमृतसर एयरपोर्ट पहुंचेगा विमान, इसमें 67 पं

ब्रेकिंग न्यूज - अमेरिका से डिपोर्ट होंगे 119 भारतीय, कल अमृतसर एयरपोर्ट पहुंचेगा विमान, इसमें 67 पंजाबी और 33 हरियाणा के लोग शामिल

Feb14,2025 | Enews Team | Punjab

पंजाब। अमेरिका के नए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा की जा रही डिपोर्टेशन की कार्रवाई के बाद कल यानी शनिवार को दूसरा एयरक्राफ्ट करीब 119 भारतीयों को लेकर अमृतसर एयरपोर्ट पर पहुंचेगा। इसमें सबसे ज्यादा पंजाबी युवक हैं। पंजाबी के कुल 67 युवक इस जत्थे में हैं। अनुमान है कि उक्त विमान कल यानी शनिवार को सुबह करीब 10 से 11 बजे तक अमृतसर अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचेगा। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार निर्वासित भारतीयों में 67 पंजाबी, 33 हरियाणवी, 8 गुजरात से, 3 उत्तर प्रदेश से, 2 महाराष्ट्र से, 2 राजस्थान से, 2 यात्री गोवा, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर से एक-एक यात्री हैं। हालांकि इसे लेकर अमृतसर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे द्वारा फिलहाल कोई बयान या अन्य जानकारी साझा नहीं की गई है। बता दें कि इससे पहले 5 फरवरी को 104 भारतीयों को लेकर सी-17 जहाज अमृतसर लैंड हुआ था। जिन्हें वहां से वाइट पासपोर्ट के जरिए भारत भेजा गया था। हालांकि चर्चा है कि इस बार चर्चा है कि विमान भारतीय है, जिसमें उक्त लोगों को भारत लाया जा रहा है। इसे लेकर फिलहाल अधिकारी स्तर पर कोई बयान नहीं जारी किया गया है।


अमेरिका ने पहली बार सैन्य विमान भेजा भारत

यूएस मिलिट्री का यह विमान भारतीय समय के मुताबिक 4 फरवरी की सुबह 3 बजे अमेरिका के सैन एंटोनियो रवाना हुआ था। यह पहली बार है जब अमेरिका ने अप्रवासियों को भेजने के लिए सैन्य विमान का इस्तेमाल किया गया था। करीब साढ़े 3 घंटे बाद US एयरफोर्स विमान वापस लौट गया था। इससे पहले अलग-अलग रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि अमेरिका ने कुल 205 अवैध भारतीयों को डिपोर्ट करने के लिए चिह्नित किया है। इन्हें भारत भेजा जाएगा। 186 भारतीयों को डिपोर्ट करने वाली लिस्ट भी सामने आई थी। जब विमान उतरा तो पतला चला कि उक्त जत्थे में सिर्फ 104 भारतीय डिपोर्ट किए गए हैं। ग्लोबमास्टर को भारत भेजने पर लगभग 6 करोड़ रुपए का खर्च आया।

अमेरिका में करीब 7 लाख अवैध भारतीय प्रवासी

प्यू रिसर्च सेंटर के मुताबिक साल 2023 तक अमेरिका में करीब 7 लाख से ज्यादा अवैध प्रवासी भारतीय हैं। यह मेक्सिको और अल साल्वाडोर के बाद सबसे ज्यादा है। अमेरिका में अवैध प्रवासियों से डील करने वाली सरकारी संस्था (ICE) के मुताबिक पिछले 3 सालों में अवैध रूप से घुसने की कोशिश में औसतन 90 हजार भारतीय नागरिकों को पकड़ा है। इन अप्रवासियों का एक बड़ा हिस्सा पंजाब, गुजरात और आंध्र प्रदेश से आ रहा है।

Breaking-News-119-Indians-Will-Be-Deported-From-America-The-Plane-Will-Reach-Amritsar-Airport-Tomorrow-This-Includes-67-Punjabis-And-33-People-From-Haryana



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं


Copyright E News Punjab | 2026