शनिवार देर रात डेहेलो से रोटी खाकर लौट रहे आप नेता और कारोबारी अनोख मित्तल व उनकी पत्नी मानवी मित्तल पर सिधवा नहर पर डी मार्ट के नजदीक चार पांच हथियारबंद लोगों की ओर से उनकी कार रुकवा हमला बोल दिया गया। इस जानलेवा हमले में उनकी पत्नी मानवी मित्तल की मौत हो गई जबकि अनोख मित्तल को गंभीर हालत में डीएमसी अस्पताल भर्ती करवाया गया है। आपको बता दें अनोख मित्तल आम आदमी पार्टी के भी नेता है और सेंट्रल हलके के विधायक अशोक पाराशर पप्पी की ओर से उन्हें करीब चार महीने पहले आम आदमी पार्टी में शामिल करवाया गया था । अनोख मित्तल का ढोलेवाल चौक के नजदीक मित्तल ट्रेडर्स के नाम से कारोबार है और वह टाटा ग्रीन बैटरी के डिस्ट्रीब्यूटर भी है। बड़ी बात है कि इस हमले के दौरान हमलावर अनोख मित्तल और उनकी पत्नी मानवी मित्तल को गंभीर हालत में सड़क पर छोड़ उनकी कार व अन्य सामान लेकर फरार हो गए। बड़ी बातें की यह पूरी घटना रात 12:00 बजे के बाद की बताई जा रही है। दोनों पति-पत्नी शहर से बाहर खाना खाने को गए थे और वापसी में सिधवा नहर डी मार्ट के नजदीक उनकी गाड़ी को रोककर उन पर हमला बोला गया और तेज धार हथियार से अनोख मित्तल और उनकी पत्नी पर के शरीर पर कहीं घाव किए गए। बताया जाता है की अनोख मित्तल ने हमलावरों से बचने के लिए उनसे भिड़ने की कोशिश भी की, लेकिन यह हमलावर तेजधार हथियारों से लैस थे। स्थानीय लोगों की ओर से उन्हें डीएमसी अस्पताल लाया गया जहां मानसी मित्तल को मृत घोषित कर दिया गया। बताया जाता है कि मानसिक मानवी मित्तल के सिर पर तेज सुधार हथियारों से कई अटैक किए गए। बड़ी बात है कि लुधियाना में आला पुलिस अफसर होने के बावजूद लुटेरे व हमले पर ऐसे गंभीर वारदातों को अंजाम देने में कामयाब हो रहे हैं।
Breaking-News-Aap-Leader-And-Businessman-Anok-Mittal-And-His-Wife-Attacked-With-Sharp-Weapons-Wife-Died