September 10, 2026 01:23:59
अमेरिका से डिपोर्ट हुआ लुधियाना का गुरविंदर, झपटमारी केस में था फ़रार, हुई गिरफ़्तारी, पिता पंजाब पु

अमेरिका से डिपोर्ट हुआ लुधियाना का गुरविंदर, झपटमारी केस में था फ़रार, हुई गिरफ़्तारी, पिता पंजाब पुलिस में तैनात

Feb17,2025 | Enews Team | Ludhiana

लुधियाना। मेहरबान की ससराली कॉलोनी के 26 वर्षीय गुरविंदर सिंह को दूसरे बैच में अमेरिका ने डिपोर्ट कर दिया। गुरविंदर को बीती देर रात जमालपुर थाने की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गुरविंदर के खिलाफ स्नैचिंग का मामला दर्ज है। उकत में मामले में गुरविंदर फ़रार था। उसके पिता दारी सिंह, जो पंजाब पुलिस के कॉन्स्टेबल और भूतपूर्व सैनिक हैं।

गुरविंदर के परिवार में शादी समारोह है। मंगलवार को गुरविंदर के चचेरे भाई की शादी का हवाला देकर परिवार ने मीडिया से बात करने से इनकार कर दिया। रिश्तेदारों ने बताया कि गुरविंदर के डिपोर्ट की अचानक खबर से वे सदमे में हैं और शादी समारोह में खलल डाले बिना स्थिति को संभालने की कोशिश कर रहे हैं।

45 लाख लगा गया अमेरिका

परिवार के सदस्यों के अनुसार, गुरविंदर कुछ दिन पहले ही अमेरिका के लिए रवाना हुआ था। उसने तीन महीने वहां रहने के बाद ट्रैवल एजेंटों के एक नेटवर्क को 45 लाख रुपए का भुगतान किया था। पिता दारी सिंह, जो पंजाब पुलिस के कॉन्स्टेबल और भूतपूर्व सैनिक हैं ने अपने बेटे के विदेश में बसने के सपने को पूरा करने के लिए इस रकम का एक बड़ा हिस्सा ब्याज पर लिया था। गुरविंदर का भाई पहले से ही कनाडा में बसा हुआ है और वह भी विदेश जाने का इच्छुक था, जिसके चलते उसने कई ट्रैवल एजेंटों से संपर्क किया। परिवार को शनिवार को पता चला कि गुरविंदर को अवैध रूप से देश में प्रवेश करने के लिए अमेरिकी अधिकारियों ने हिरासत में लिया है। उन्हें यकीन नहीं है कि उसने अमेरिका पहुंचने के लिए कुख्यात 'डंकी रूट' का इस्तेमाल किया था या नहीं।

Ludhianas-Gurvinder-Deported-From-America-Was-Absconding-In-Snatching-Case-Arrested-Father-Is-Posted-In-Punjab-Police



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं


Copyright E News Punjab | 2026