September 11, 2026 02:48:08
लुधियाना के मानवी मर्डर केस में पुलिस द्वारा पति से की जा रही पूछताछ, सूत्र – पति के बयान संदिग्ध, म

लुधियाना के मानवी मर्डर केस में पुलिस द्वारा पति से की जा रही पूछताछ, सूत्र – पति के बयान संदिग्ध, मेडिकल भी करवाया

Feb17,2025 | Enews Team | Ludhiana

लुधियाना। शनिवार देर रात डेहेलो से खाना खाकर लौट रहे आप नेता और कारोबारी अनोख मित्तल व उनकी पत्नी मानवी मित्तल पर सिधवा नहर पर डी मार्ट के नजदीक चार-पांच हथियारबंद लोगों की ओर से जानलेवा हमला कर दिया था। इस वारदात में मानवी मित्तल की मौत हो गई थी। वहीं पीड़ित परिवार द्वारा आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर डीएमसी अस्पताल के बाहर धरना लगाया गया। जहां पर पहुंचे एडीसी रमनदीप सिंह भुल्लर की और से पहल के आधार पर आरोपियों को गिरफ्तार करने का आश्वासन देकर धरना खत्म किया। वहीं सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस की और से मानवी के पति अनोख मित्तल से भी पूछताछ की जा रही है। जबकि दोपहर बाद उसका सिविल अस्पताल से मेडिकल भी कराया गया है। सूत्रों के अनुसार अलोख मित्तल के बयान पुलिस को संदिग्ध लग रहे हैं। वहीं एक तरफ पुलिस मामले को लूट की नीयत से मर्डर का देखकर चल रही है तो दूसरी तरफ अलोख को भी शक के घेरे में रखा गया है। क्योंकि जब तक हमलावर पकड़े नहीं जाते, तब तक वारदात के कारण लूट ही थे या कुछ और यह कहा नहीं जा सकता। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस के उच्च अधिकारी खुद पूरे मामले की जांच को देख रहे हैं।

Husband-Is-Being-Interrogated-By-Police-In-Ludhianas-Human-Murder-Case-Source-Husbands-Statement-Suspicious-Got-Medical-Done-Also

Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं