September 10, 2026 03:31:23
ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के मानवी मर्डर केस में पति ही निकला कातिल, प्रेम संबंधों में रोडा बन रही थ

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के मानवी मर्डर केस में पति ही निकला कातिल, प्रेम संबंधों में रोडा बन रही थी पत्नी, तो सुपारी दे कराया मर्डर, 6 गिरफ्तार

Feb17,2025 | Enews Team | Ludhiana

लुधियाना। शनिवार देर रात डेहलों से खाना खाकर लौट रहे आप नेता और कारोबारी अनोख मित्तल व उनकी पत्नी मानवी मित्तल पर सिधवां नहर पर डी-मार्ट के नजदीक चार-पांच हथियारबंद लोगों की ओर से जानलेवा हमला कर दिया था। इस वारदात में मानवी मित्तल की मौत हो गई थी। वहीं पुलिस द्वारा इस मामले में बड़ा खुलासा किया गया है। मानवी का कत्ल उसी के पति आम आदमी पार्टी के नेता और कारोबारी अनोख मित्तल द्वारा कराया गया था। उसने यह वारदात अपने प्रेम प्रसंगों में रोडा बन रही मानवी के कारण उसकी हत्या करवा दी। यहीं नहीं आरोपी द्वारा इसके लिए स्पेशल सुपारी किलर हायर किए थे। पुलिस ने अनोख मित्तल, अमन नगर जमालपुर के प्रतिक्षा, साहनेवाल नंदपुर के अमृतपाल सिंह उर्फ बली, गुरदीप सिंह उर्फ मान, सोनू सिंह उर्फ सोनू, ढंडारी कलां के सागरदीप सिंह और ढंडारी के गुरप्रीत सिंह को मामले में नामजद कर लिया है। इस मामले में गुरप्रीत अभी फरार है। जिसकी तलाश की जा रही है। पुलिस ने आरोपियों के पास से रिट्ज कार, एक स्विफ्ट कार, एक आई-20 और वारदात में इस्तेमाल की किरपाल बरामद की है। पुलिस कमिश्नर कुलदीप सिंह चहल द्वारा प्रैस कांफ्रेस कर मामले का खुलासा किया।


प्रतिक्षा के साथ थे प्रेम संबंध

जानकारी के अनुसार आरोपी महिला प्रतिक्षा अनोख मित्तल के ढोलेवाल चौक स्थित ऑफिस में ही नौकरी करती थी। इस दौरान उनके आपस में प्रेम संबंध बन गए थे। इसकी जानकारी मानवी को लग गई थी। जिसके चलते मानवी और अनोख के बीच झगड़ा भी होता रहता था। मानवी द्वारा लगातार इस बात का विरोध भी किया जा रहा था। लेकिन अनोख में कोई सुधार नहीं हुआ। जिसके चलते अनोख ने उसे रास्ते से हटाने के प्रयास करने शुरु कर दिए।


कई दिनों से की जा रही थी प्लानिंग

वहीं पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपियों द्वारा पिछले कई दिनों से हत्या की प्लानिंग की जा रही थी। जिसके लिए वह वारदात के लिए जगह ढूंढ रहे थे। फिर उन्होंने कैनाल रोड सुनसान होने का सोचकर वहां पर वारदात करने की प्लानिंग की। वारदात के लिए अनोख द्वारा सुपारी किलर हायर किए। जिन्होंने ढ़ाई लाख रुपए में वारदात करने की डील की। जिसके चलते 50 हजार रुपए उन्हें एडवांस दिए गए, जबकि 2 लाख रुपए काम होने के बाद दिए जाने थे। लेकिन आरोपी पहले ही पकड़े गए।


पास खड़ा रहा पति और पत्नी को मारते रहे हमलावर

वहीं जांच में पता चला कि इस वारदात के दौरान आरोपी अनोख मित्तल पास में खड़ा रहा और हमलावर उसकी पत्नी पर हमला करते रहे। उसके सामने ही उसकी पत्नी की हत्या कर दी गई। जिसके बाद उसने इसे लूट की नीयत से हत्या करने की कहानी बनाकर सभी को बतानी शुरु कर दी थी।

Breaking-News-In-The-Human-Murder-Case-Of-Ludhiana-The-Husband-Turned-Out-To-Be-The-Murderer-The-Wife-Was-Becoming-A-Hindrance-In-The-Love-Relationship-So-She-Got-The-Murder-Done-By-Giving-Betel-Nut-6-Arrestrd



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं


Copyright E News Punjab | 2026