September 10, 2026 04:14:38
ब्रेकिंग न्यूज़ गिल रोड पर साइकल फ़ैक्टरी में लगी आग, दो वर्करों की हुई मौत

ब्रेकिंग न्यूज़ गिल रोड पर साइकल फ़ैक्टरी में लगी आग, दो वर्करों की हुई मौत

Feb17,2025 | Enews Team | Ludhiana

लुधियाना। लुधियाना की गिल रोड पर स्थित एक साइकिल फ़ैक्ट्री में अचानक आग लग गई। बताया जा रहा है की फ़ैक्ट्री में काम कर रहे दो वर्करों का दम घुटने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि इस दौरान एक बच्चा भी गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जिसे अस्पताल दाखिल कराया गया है। आग लगने का कारण अभी पता नहीं चल सका है। लेकिन कहा जा रहा है कि शार्ट सर्किट के कारण आग लगी थी। जानकारी के अनुसार मिल्लरगंज के पास सोनू साइकिल फैक्ट्री में यह हादसा हुआ है। बताया जा रहा है कि फैक्ट्री में बायसाइकिल पॉट्स व सीट कवर बनाए जाते हैं। सोमवार की तरह वर्कर काम पर आए थे। दोपहर को अचानक फैक्ट्री में आग लग गई। जिस कारण फ़ैक्ट्री में मौजूद वर्करों ने भागकर अपना बचाव किया। लेकिन इस दौरान दो वर्कर अंदर ही फंस गए। जिनकी दम घुटने से मौत हो गई।

25 साल पुरानी फैक्ट्री, नहीं थे पुख्ता प्रबंध

बताया जा रहा है कि यह फैक्ट्री 25 साल पुरानी है। जिसमें फायर सेफ्टी यंत्र और अन्य सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध नहीं थे। इसी वजह से आग तेजी से बढ़ी और मौके पर उसे कंट्रोल नहीं किया जा सका। वहीं मौके पर फायर ब्रिगेड की छह गाड़ियों ने पहुंचकर आग पर काबू पाया। घटना की सूचना के बाद विधायक कुलवंत सिंह सिद्धू और थाना डिवीजन नंबर छह की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

फैक्ट्री में नाबालिग भी करते है काम

विधायक सिद्धू ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि फैक्ट्री में नाबालिग भी काम करते थे और यहां केमिकल भी तैयार किया जाता था। उन्होंने कहा कि आग लगने के कारणों की जांच की जाएगी और जांच के बाद फैक्ट्री मालिक के खिलाफ कार्रवाई की सिफारिश की जाएगी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है

---

Breaking-News-Fire-Broke-Out-In-Cycle-Factory-On-Gill-Road-Two-Workers-Died-There-Were-No-Proper-Arrangements-In-The-25-Year-Old-Factory

Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

Copyright E News Punjab | 2026