लुधियाना | जगराओं पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बठिंडा के एक बड़े नशा तस्कर को गिरफ्तार कर लिया है। सीआईए स्टाफ की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर दाना मंडी में छापेमारी कर आरोपी के पास से 307 ग्राम हेरोइन बरामद की है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हेरोइन की कीमत लाखों रुपए आंकी गई है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान बठिंडा के गांव मछाना के संदीप सिंह उर्फ मनी के रूप में हुई है। सीआईए स्टाफ के एएसआई मनोहर लाल के मुताबिक पुलिस टीम को सूचना मिली थी कि आरोपी दाना मंडी गांव मानूके में हेरोइन की सप्लाई के लिए ग्राहकों का इंतजार कर रहा है। सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी को मौके से दबोच लिया
तलाशी के दौरान पुलिस ने आरोपी के पास से हेरोइन के अलावा इलेक्ट्रॉनिक कांटा और कुछ लिफाफे भी बरामद किए। थाना हठूर में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी ने इतनी बड़ी मात्रा में हेरोइन कहां से खरीदी और इसके लिए पैसे कैसे जुटाए। साथ ही जांच की जा रही है कि वह जगराओं क्षेत्र में किसे हेरोइन सप्लाई करने वाला था।
Smuggler-Arrested-With-Heroin-Police-Raid-On-Secret-Information-Was-Waiting-For-Customer