September 10, 2026 07:15:09
अमृतसर एयरपोर्ट में खालिस्तानी नारे लगाने वालों पर पुलिस ने की कार्रवाई :सीएम मान- बिट्‌टू की विजिट

अमृतसर एयरपोर्ट में खालिस्तानी नारे लगाने वालों पर पुलिस ने की कार्रवाई :सीएम मान- बिट्‌टू की विजिट के दौरान शराबी हालत में थे, मीडिया से भी उलझे आरोपी

Feb17,2025 | Enews Team | Amritsar

अमेरिका से दूसरे जत्थे में डिपोर्ट किए गए भारतीयों को लेकर पहुंचे अमेरिकी विमान से पहले अमृतसर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर खालिस्तानी नारे लगाने वालों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई की है। आरोपी शराबी हालत में एयरपोर्ट पहुंचे थे और खालिस्तान के हक में नारे लगाने लगे थे। पुलिस ने उसी वक्त आरोपियों को हिरासत में ले लिया था, लेकिन रविवार सुबह आरोपियों को बेल के बाद छोड़ दिया गया। आरोपियों की पहचान राजासांसी वार्ड 13 निवासी जगतार सिंह व वरिंदर सिंह के तौर पर हुई है। 15 फरवरी को दूसरा जत्था लेकर अमेरिकी सैन्य विमान अमृतसर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर पहुंचा था। यात्रियों से पहले उसी दिन सीएम भगवंत मान और फिर केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्‌टू भी अमृतसर एयरपोर्ट पहुंचे थे। जिसके चलते सुरक्षा प्रबंध कडे़ किए गए थे। इसी दौरान दोनों आरोपी अमृतसर एयरपोर्ट पहुंचे और खालिस्तान के हक में बोलना शुरू कर दिया था। इस दौरान दोनों आरोपी मीडिया से भी उलझ गए। लेकिन पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया।

पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ BNS की धाराएं 355 व 26 (पंजाब पुलिस एक्ट) के तहत मामला दर्ज या है। पुलिस की तरफ से दर्ज एफआईआर के अनुसार- उक्त आरोपी नशे की हालत में अमृतसर एयरपोर्ट के डिपार्चर गेट के बाहर सार्वजनिक स्थान पर उपद्रव कर रहे थे। वे न केवल सार्वजनिक शांति भंग कर रहे थे, बल्कि खतरनाक बयानबाजी कर दुश्मनी और नफरत को बढ़ावा देने का प्रयास कर रहे थे।

स्थिति को नियंत्रण में लाने के लिए हमने अपने सहयोगी कर्मचारियों की मदद से आरोपियों को काबू किया और उनके खिलाफ मामला दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई। वर्तमान में मामले की जांच जारी है।

एएसआई तरसेम सिंह ने बताया कि दोनों के खिलाफ बेल-ऐबल धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था। जिसके चलते अगले ही दिन आरोपियों ने बेल करवा ली। जिसके बाद उन्हें रिहा कर दिया गया। अब उनका चालान तैयार किया जा रहा है, जिसे कोर्ट में पेश कर अगली कार्रवाई शुरू की जाएगी।


Police-Took-Action-Against-Those-Who-Raised-Khalistani-Slogans-At-Amritsar-Airport-Cm-Mann-Was-In-A-Drunken-State-During-Bittu-Visit-The-Accused-Also-Got-Into-A-Scuffle-With-The-Media



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं