September 11, 2026 08:22:21
अस्पताल से 4 दिन का बच्चा चोरी:डॉक्टर बता कर नवजात को तीसरी मंजिल ले गया; मनीमाजरा से रची साजिश

अस्पताल से 4 दिन का बच्चा चोरी:डॉक्टर बता कर नवजात को तीसरी मंजिल ले गया; मनीमाजरा से रची साजिश

Feb20,2025 | Enews Team | Haryana

हरियाणा | पंचकूला के सेक्टर-6 स्थित सिविल अस्पताल से एक नवजात बच्चे की चोरी का मामला सामने आया है। महिला बच्चे को लेकर यहां आई थी, इस बीच एक व्यक्ति खुद को डॉक्टर बता कर उससे बच्चे को ले गया। बच्चा चुराने की एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आयी है। पुलिस ने केस दर्ज करके मामले में जांच शुरू कर दी है। 

जानकारी के अनुसार मनीमाजरा में रहने वाली सुमन अपने 4 दिन के बेटे को लेकर 19 फरवरी को पीलिया के इलाज के लिए मनीमाजरा के सरकारी अस्पताल लेकर गई थी। वहां एक व्यक्ति ने खुद को डॉक्टर बताते हुए बच्चे को पंचकूला रेफर करने की बात कही। सुमन अपने पति और बच्चे के साथ पंचकूला अस्पताल पहुंची।

आरोपी ने सुमन के पति को नीचे रुकने को कहा। फिर सुमन को बच्चे के साथ दूसरी मंजिल तक ले गया। वहां से वह बच्चे को डॉक्टर को दिखाने के बहाने तीसरी मंजिल पर ले गया। इसके बाद वह बच्चे के साथ फरार हो गया।

काफी देर तक इंतजार करने के बाद जब सुमन ऊपर गई तो वहां न तो आरोपी मिला और न ही बच्चा। परिवार ने पूरे अस्पताल में खोजबीन की। बाद में मनीमाजरा अस्पताल जाकर पता चला कि बच्चे को कहीं रेफर ही नहीं किया गया था।

पुलिस ने सेक्टर-7 थाना पंचकूला में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 137(2) और 140(3) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

4-Day-Old-Baby-Stolen-From-Hospital-Took-The-Newborn-To-The-Third-Floor-By-Pretending-To-Be-A-Doctor-Conspiracy-Hatched-From-Manimajra

Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं