लुधियाना। ताजपुर रोड के पास भोला कॉलोनी में गिल फार्म हाउस के पास जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच फायरिंग का मामला सामने आया है। पता चला है कि मौके पर कुल 10 से 15 गोलियां चलीं। कुछ लोग मौके से भाग गए जबकि दो युवकों को पुलिस ने राउंडअप कर लिया है। इलाके में गोलियों की आवाज से लोग भी काफी डरे हुए हैं। लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। थाना डिवीजन नंबर 7 की पुलिस और सीनियर अधिकारी मौके पर पहुंचे। फिलहाल गिल फार्म हाउस में भी तलाशी चल रही है। पुलिस गोलियों के खोल बरामद कर फोरेंसिक जांच के लिए भेजेगी।
आपसी रंजिश का मामला
मौके पर पहुंचे एसएचओ भूपिंदर सिंह ने कहा कि वे घटना की जांच कर रहे हैं। आपसी रंजिश के चलते विवाद हुआ है और सीसीटीवी फुटेज भी खंगाली जा रही है। जो भी दोषी पाया जाएगा, उसे बख्शा नहीं जाएगा। एडीसीपी परभजोत सिंह विर्क ने कहा कि वे घटना की जांच कर रहे हैं। वे जांच करेंगे कि गोलियां चलीं या नहीं। फिलहाल मामला कोर्ट में विचाराधीन है, इसके बावजूद कानून हाथ में लेने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।
पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया
पुलिस ने मौके से दो लोगों को हिरासत में लिया। एसएचओ भूपिंदर सिंह ने कहा कि पुलिस हिरासत में लिए गए लोगों से पूछताछ करेगी। दो लोग गंभीर हैं, जिनका सिविल अस्पताल में इलाज चल रहा है। अस्पताल में भर्ती चंकी ने बताया कि कुछ लोग तुरंत प्लॉट पर पहुंचे और गोलीबारी शुरू कर दी, 10 से 12 बार गोलियां चलाईं।
15-Bullets-Fired-In-Dispute-Over-Possession-Of-Government-Land-Near-Ludhiana-Jail-2-Youths-Detained-Some-People-Absconded-From-The-Spot-Shells-Sent-For-Forensic-Investigation